Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत की पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी से सीएमआर में हुई मुलाकात, अवैध खनन को लेकर की शिकायत, राजनीति में हड़कंप


सीएम गहलोत की  पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी से सीएमआर में हुई मुलाकात, अवैध खनन को लेकर की शिकायत, राजनीति में हड़कंप

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने गुरुवार रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। 

भाटी को गहलोत ने सीएमआर में मिलने के लिए बुलाया। देवी सिंह भाटी ने उनके विधानसभा क्षेत्र कोलायत में हो रही अवैध खनन को लेकर सीएम गहलोत से मिलने का समय मांगा था। उसी आधार पर सीएमआर ने देवी सिंह भाटी को गुरुवार को मिलने का समय दिया था उसी आधार पर  देवी सिंह भाटी की सीएम गहलोत से मुलाकात हुई है।  सीएम गहलोत से देवी सिंह के मुलाकात को लेकर राजनीतिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भाजपा के विधायक मेघवाल और बाद में सूरसागर से भाजपा की विधायक सूर्यकांता व्यास द्वारा सीएम गहलोत की तारीख की गई थी। 

Previous
Next

Related Posts