Saturday, 29 August 2026

उपराष्ट्रपति धनखड़ सपत्नीक डॉ. सुदेश ने तेजाजी धाम के दर्शन कर की पूजा अर्चना, कटारिया, राठौड, आरके पाटनी और प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी


उपराष्ट्रपति धनखड़ सपत्नीक डॉ. सुदेश  ने तेजाजी धाम  के दर्शन कर की पूजा अर्चना, कटारिया, राठौड, आरके पाटनी और प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक डॉ. श्रीमती सुदेश धनखड़  के साथ गुरुवार को अजमेर जिले के सुरसुरा में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में दर्शन किए और धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की। 

उपराष्ट्रपति  धनखड़ सुरसुरा के पास स्थित अस्थाई हैलीपेड पर पहुंचें । यहां पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया,आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़,आर के मार्बल के अशोक पाटनी, संभागीय आयुक्त जिला कलक्टर ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को पुष्प गुच्छ भेंट कर अगवानी की । उपराष्ट्रपति धनखड़ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

हेलीपेड से उपराष्ट्रपति धनखड़ का काफिला वीर तेजाजी धाम पहुंचा, जहां उन्होंने  सपत्नीक वीर तेजाजी महाराज के दर्शन के किए और पूजा अर्चना की और तेजाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। उपराष्ट्रपति धनखड़ के वीर तेजाजी महाराज के दर्शन और पूजा अर्चना तथा अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ भी साथ रहे। इसके बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ सपत्नीक सड़क मार्ग से सलेमाबाद निंबार्क तीर्थ में र्राधा माधव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सभी के मनोरथ पूर्ण करने की कामना की।  

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने मार्बल एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत की।  इसके बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ ने आरके मार्बल में अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत की।  यहां से रवाना होकर धनखड़ किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे और दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। निंबार्क तीर्थ व मार्बल एसोसिएशन के स्वागत  और आरके मार्बल के अभिनंदन कार्यक्रम में आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ भी साथ रहे । राठौड़ ने किशनगढ़ एयरपोर्ट पर धनखड़ को विदाई दी ।

    Previous
    Next

    Related Posts