Saturday, 29 August 2026

एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने मेजर राजेश कुमार शर्मा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कमेंडेशन कार्ड, सम्मान पत्र, मेडेलियन और किया प्लैक प्रदान


एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने मेजर राजेश कुमार शर्मा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कमेंडेशन कार्ड, सम्मान पत्र, मेडेलियन और किया प्लैक प्रदान

एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने एनसीसी के जयपुर ग्रुप हैड क्वाटर में गुरुवार को आयोजित समारोह में एनसीसी के क्षेत्र में विगत वर्षों में दी  गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कमेंडेशन कार्ड, सम्मान पत्र, मेडेलियन एवं प्लैक एनसीसी के मेजर डॉ. राजेश कुमार शर्मा को प्रदान  किए।  

ग्रुप कामण्डर कर्नल वीरेन्द्र कुमार ने बताया की सीनियर डिवीजन में एनसीसी के लिए दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सर्वप्रथम वनराज आर्मड स्क्वाड्रन एनसीसी के मेजर डॉ. राजेश कुमार शर्मा एसोसिएट एनसीसी अफसर राजस्थान कॉलेज को संगठन के प्रति निष्ठा एवं कार्य के प्रति लग्न और एकता एवं अनुशासन के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए डीजी साहब ने अपने कर कमलों से डीजी कमेडेशन कार्ड प्रदान किया। एनसीसी के मेजर राजेश कुमार शर्मा वर्तमान में राजस्थान विश्वविद्यालय के एनसीसी के ऑफिसर इंचार्ज है और राजस्थान विश्वविद्यालय के चीफ वार्डन एवं गाँधी अध्ययन केन्द्र के निदेशक भी है। 

ग्रुप कमांडर कर्नल बीरेंद्र कुमार द्वारा मेजर राजेश कुमार शर्मा की एनसीसी के क्षेत्र में अर्जित की गयी उपलब्धियों से लेफ्टिनेंट जनरल सिंह और उपस्थित सैन्य अधिकारियों को परिचय कराया गया। मेजर शर्मा के एनसीसी में उत्कृष्ट योगदान की लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह के द्वारा विस्तार से परिचय प्राप्त करते हुए प्रशंसा की । साथ ही राजस्थान के एनसीसी हेड एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा के द्वारा भी मेजर राजेश कुमार शर्मा द्वारा एनसीसी के लिए पूर्ण निष्ठा से किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए मेजर शर्मा के योगदान की प्रशंसा की। ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल समीर रैना ने मेजर शर्मा की विगत 20 वर्षों  तक एनसीसी को दिए गए योगदान की विस्तार से चर्चा की गई।

मेजर राजेश कुमार शर्मा के अलावा 7 राज इण्डेप कम्पनी के एसओ दिग्विजय सिंह शेखावत और वन राज गर्ल्स बटालियन की एसओ वैन्या गंगवानी को मेडोलियन अवार्ड प्रदान किया।  इसके अलावा 7 राज इण्डेप कम्पनी के सूबेदार जोगेन्दर सिंह को प्लैक प्रदान किया। 

इस समारोह में एनसीसी के डायरेक्टर कर्नल जीवेन्द्र कुमार सहित जयपुर स्थित एनसीसी यूनिटों के कमान अधिकारी, जेसीओ, पीआई स्टॉफ और कैडेट्स भी उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts