Saturday, 29 August 2026

राजसमंद से सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखा पत्र


राजसमंद से सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखा पत्र

राजसमन्द से भाजपा सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर उनके संसदीय क्षेत्र में सम्मिलित नये जिले ब्यावर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की है। 

भाजपा सांसद दीया कुमारी ने पत्र में कहा कि ब्यावर से हजारों लोग हर साल विदेश में व्यवसाय, नौकरी और पर्यटन के लिए जाते हैं। क्षेत्र की घनी आबादी और क्षेत्रफल को देखते हुए नए जिले ब्यावर में पासपोर्ट कार्यालय की महती आवश्यकता है।

सांसद ने कहा कि आने वाले लोकसभा सत्र के दौरान इस संबंध में केंद्रीय विदेश मंत्री से मुलाकात भी करेगी। 

गौरतलब है कि राजसमंद संसदीय क्षेत्र में पहले राजसमंद, नागौर, पाली और अजमेर जिले आते थे। अब अजमेर के स्थान पर ब्यावर जिला संसदीय क्षेत्र का हिस्सा बन गया है।

Previous
Next

Related Posts