Saturday, 29 August 2026

शिक्षा और विज्ञान देश की प्रगति का मूल आधार: धनखड़


शिक्षा और विज्ञान देश की प्रगति का मूल आधार:  धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत देश किसान की बदौलत है। कोरोना काल में 1 अप्रैल, 2020 से 80 करोड़ लोगों को सरकार की ओर से फ्री चावल, गेहूं, दाल  दिए जाने की शुरुआत की थी जो आज भी चल रही है।उन्होंने कहा कि यह योजना शुरू करने वाला भारत पहला देश है। ये दम हमारे किसानें का है,ये राशन किसानों की बदौलत ही मिल पा रहा है।

उन्होंने कृषि में बदलावों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भारत के किसान को बदलने की जरूरत है और उन्होंने खुशी व्यक्त की कि ये बदलाव आ रहा है। उपराष्ट्रपति ने देश के कृषि वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे इस बदलाव का प्रेरक बनें। 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ टोंक जिले के भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर में उन्नत भेड़ो और अन्य गतिविधियों का अवलोकन व निरीक्षण के बाद वैज्ञानिकों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उपराष्ट्रपति धनखड़ गुरुवार को वायु सेवा के हेलीकॉप्टर से अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी के पास बने हेलीपैड पहुंचे जहां से  सड़क मार्ग से केंद्रीय भेड एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर पहुंचे। अविकानगर में निदेशक डॉ.अरुण कुमार तोमर ने अपनी धर्मपत्नी पूनम के साथ उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत किया। केंद्रीय विद्यालय अविकानगर के बालकों की ओर से किए गए स्वागत से अभिभूत होकर उपराष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए बालकों के पास जा पहुंचे।  

उपराष्ट्रपति धनखड़ को अपने बीच पाकर बच्चे प्रफुल्लित हो उठे।बालकों द्वारा ढोल वादन को देख करके उपराष्ट्रपति खुद को रोक नही पाए जिन्होंने  बालकों के साथ ढोल बजाया।  उपराष्ट्रपति धनखड़ ने वैज्ञानिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिकों की सोच व शोध कार्य व उनकी तकनीकी की बदौलत आज भारत विश्व में पांचवें पायदान पर आ गया हैं, 2030 में तीसरे  तथा 2047 में प्रथम पायदान पर होगा। शिक्षा व विज्ञान देश की प्रगति के मूल आधार है। उन्होंने वैज्ञानिकों को अपना शोध कार्य लगातार जारी रखने तथा उसमें गुणवत्ता व उन्नति लाने का आह्वान किया।

इससे पूर्व हेलीपैड पर उपराष्ट्रपति धनखड़ का टोंक -सवाई माधोपुर से भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी, जिला प्रमुख सरोज बंसल, मालपुरा नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी, संभागीय आयुक्त सीआर मीना, पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज लता मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने अगवानी की और सुरक्षा बलों की ओर से गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

    Previous
    Next

    Related Posts