Saturday, 29 August 2026

जयपुर ओपन कैरम चैंपियन का उद्घाटन राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने किया


जयपुर ओपन कैरम चैंपियन का उद्घाटन राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने किया

राजस्थान कैरम संघ द्वारा अधिकृत जयपुर ओपन कैरम चैंपियन का उद्घाटन बुधवार को राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने किया।  विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार बृहस्पति शर्मा  मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में जयपुर जिले के क्लबों के करीब डेढ़ सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 

टीम रेफरी मोहम्मद सलीम ने डबल प्रतियोगिता शुरू कराई है। यह प्रतियोगिता बुधवार 13 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए राजस्थान  कैरम संघ के सचिव फजल अहमद ने बताया कि यह प्रतियोगिता सैयद क्लब कैरम के द्वारा प्रायोजित कराई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि नॉकआउट के आधार पर मैच होंगे और उसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा 4 ग्राम बुधवार को खेले गए डबल के पहले राउंड में के मैच में  रउफऔर परवेज अली बंटी क्लब ने अरुण और मीट श्री श्याम क्लब को 25- 0 से और हसीन और हनी लायंस क्लब ने पीके सेठी और गौतम पवार मानसरोवर क्लब को20-2,25-10 से, शाहरुख और रेहान लायंस क्लब ने शाहिद और  रउफ सुरभि क्लब को और प्रवेश- माइन न्यू स्टार क्लब ने माजिद और इरफान-गुलजार क्लब को हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया ।

Previous
Next

Related Posts