


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचे जहाँ प्रदेश काग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एडवोकेट प्रियदर्शी भटनागर के नेतृत्व मे स्वागत किया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने सर्किट हाऊस पर पत्रकारों से बातचीत करते हुएराज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओ की उपलब्धि गिनाई और कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सालय के क्षेत्र मे बहुत अच्छा काम किया है।
पुष्कर में इसके बाद इंदिरा रसोई में जाकर भोजन किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने पुष्कर सरोवर मे पुजा अर्चना और जगत पिता ब्रम्हा मन्दिर के दर्शन कर देश मे अमन चैन भाईचारा और खुशहाल की कामना की।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने पार्टी के राजनीतिक हालात के बारे में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मंथन किया। उन्होंने यह जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की कि यहां पर इस तरह की स्थितियां है और पार्टी चुनाव जीतेगी या नहीं इस पर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से राय जानी।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक डाँ. राजकुमार जयपाल, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, महेन्द्र सिंह रलावता ,शहर अध्यक्ष विजय जैन, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रियदर्शी भटनागर, प्रदेश सचिव सुनिल लारा,नेता प्रतिपक्ष द्रौपदीकोली,काग्रेंस नेता इंसाफ अली,जगदीश कुडीया, Sc-st कमीशन के सदस्य प्रताप यादव, नरेश सतयावन, सोना धनवानी,आलोक गुप्ता, दिनेश के शर्मा, कशिश बायल, मनीष सेन, धीरज यादव, अशरफ बुलंद, अतुल अग्रवाल, दिलिप सामनानी सहित कई काँग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।