Saturday, 29 August 2026

भाजपा की जनसभा में नहीं जुटी भीड़ : रामायण के धनुष की तरह इंडिया गठबंधन भी टूटेगा: साध्वी निरंजन ज्योति


भाजपा की जनसभा में नहीं जुटी भीड़ : रामायण के धनुष की तरह इंडिया गठबंधन भी टूटेगा: साध्वी निरंजन ज्योति

भाजपा की  परिवर्तन संकल्प यात्रा बुधवार को उनियारा पहुंची। परिवर्तन संकल्प यात्रा का रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।  वही विधानसभा चुनाव में टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों ने अलग-अलग जगह स्वागत करके शक्ति प्रदर्शन तो किया लेकिन इनकी तरफ से जुटाई भीड़ सभास्थल तक नही पहुंच पाई।

परिवर्तन संकल्प यात्रा की संत सुंदरदास धर्मशाला में आयोजित जनसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मुझे वीर धरा पर परिवर्तन यात्रा में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। राजस्थान में परिवर्तन को लेकर लोगों में उत्साह है।राजस्थान में परिवर्तन की बहार है। रास्ते मे जगह-जगह जिस कारण यूपी प्रसिद्ध है उन बुलडोजरों से स्वागत किया गया।राजस्थान में जिस तरीके से भ्रष्टाचार हो रहा है उसके लिए आपका जन समर्थन आवश्यक है।

उन्होंने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि रामायण के धनुष की तरह इंडिया गठबंधन भी टूटेगा,वह कहते है कि धारा 370 वापस लाएंगे,अब धारा 370 वापस आने वाली नहीं है।मै कांग्रेस कंपनी से पूछना चाहती हूं कि जो तिरंगे का अपमान करते हैं उनको आपने इंडिया गठबंधन में रख लिया है। राहुल गांधी कहते हैं मैंने गीता पढ़ी है गीता पढी होती तो इस स्टालिन का विरोध किया होता।गीता पढ़ी होती तो सनातन धर्म पर उंगली उठाने वाले को जवाब देते। यह सारे मिलकर भी सनातन धर्म को खत्म नहीं कर सकते। इस सनातन धर्म को जो मिटाने आया वह स्वयं मिटा। लंकेश की ललकार से ,कंस की तलवार से सनातन धर्म नही मिटा तो वह इनसे क्या मिट पाएगा।

भाजपा सांसद डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले किसने की थी कर्ज माफी की बात,आप हमें वोट दो और हमारी सरकार आ गई तो किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। आज ना तो किसानो का कर्ज माफ हुआ है,उल्टे किसानों की जमीन कुर्की हुई है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं।युवाओ को कहा था भरपूर नौकरी देंगे, इन्होंने तो युवाओं को धोखा दिया है। इनके राज में हर बार पेपर लीक हुआ है। गहलोत जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं,इनके मंत्री भरत सिंह ने तो अपने सारे बाल मुंडवा दिये ,वह कहते कि हम जनता के बीच जाएंगे तो जनता हमें बहुत मारेगी।इनके मंत्रियों ने भ्रष्टाचार करने का काम किया है।इंडिया के सारे ठगबंधन ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है।जिन्होंने करोड़ो रूपये के घोटाले किये हैं।देश विदेश में भारत का मान नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया है।

डॉ.मीणा ने कहा कि उनियारा से लेकर टोंक,टोंक से लेकर जयपुर, जयपुर से लेकर दिल्ली तक कड़ी से कड़ी जोड़े तथा नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करे।

भाजपा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि इस यात्रा का नाम है परिवर्तन संकल्प यात्रा, इसका नाम परिवर्तन संकल्प क्यों रखा, यह परिवर्तन संकल्प यात्रा भाजपा ने इसलिए शुरू की क्योंकि राजस्थान का जो आम व्यक्ति है, राजस्थान का युवा,राजस्थान की महिलाएं,राजस्थान के पिछड़े,आदिवासी वह एक चीज चाहते है , राजस्थान को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले, किसान चाहते हैं झूठे वादों से मुक्ति मिले,राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है। इसलिए भाजपा परिवर्तन यात्रा शुरू की है। आज राजस्थान में जो हालत है उसके लिए परिवर्तन बहुत जरूरी है। जो पार्टी मंदिरों के अस्तित्व पर सवाल उठाती है वह आज मंदिरों की बात कर रही है। कांग्रेस दोहरे चरित्र की पार्टी है। पेट्रोल डीजल देश में सबसे ज्यादा महंगे हैं तो वह राजस्थान में है।सभी राजस्थान व केंद्र में डबल इंजन की सरकार बनाये।

कार्यक्रम में यात्रा संयोजक भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अरुण चतुर्वेदी,सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा,जिला प्रभारी मुकेश पारीक,पूर्व विद्यायक राजेंद्र गुर्जर,पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, सतीश चन्देल,गणेश माहुर,पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी,पूर्व मीडिया प्रमुख महेंद्र सिरोठा, नरेश बंसल, राकेश बढाया,चंद्रवीर सिंह, विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,सीताराम पोसवाल, राजकुमार मीणा, वृद्धि चंद गुर्जर आदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts