Saturday, 29 August 2026

एआईसीसी कोर्डिनेटर शमशेर सिंह ढिल्लो से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से धर्मेंद्र राठौड़ को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की


एआईसीसी कोर्डिनेटर शमशेर सिंह ढिल्लो से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से धर्मेंद्र राठौड़ को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोर्डिनेटर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद  शमशेर सिंह ढिल्लो के अजमेर आगमन पर अजमेर उत्तर के कांग्रेसजनों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, ब्लॉक पदाधिकारियों ने ढिल्लों का भव्य स्वागत किया और संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपी।

कोर्डिंनेटर ढिल्लो को इन पदाधिकारियों ने पत्र सौंपकर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेंद्र राठौड़ को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।  पदाधिकारियों ने कहा कि धर्मेंद्र राठौड़ ने जब से अजमेर  औरपुष्कर में सक्रिय रूप से कार्य  शुरू किया उसके बाद अजमेर  औरपुष्कर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य  शुरू हुए हैं  औरयहाँ की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैl 

ढिल्लो से मिले कांग्रेसजनों ने उन्हे यह भी बताया कि  धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर उत्तर में बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक मजबूत संगठन तैयार करा दिया है l ढिल्लो ने सभी कार्यकर्ताओं की भावना को पार्टी आलाकमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

एआईसीसी कोर्डिनेटर शमशेर सिंह ढिल्लो का स्वागत कर मुलाकात करने वाले कांग्रेसजनों में मुख्य रूप से अजमेर उत्तर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल और वाहिद मोहम्मद, कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुजर, अजमेर उत्तर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, कमल बैरवा, हेमंत जसोरिया, चितलेश बंसल, गणेश चौहान, निमेश चौहान, राजा झाँझरी व पंकज छौटवानी ब्लॉक उपाध्यक्ष आरिफ खान, उमेश शर्मा, हेमराज खारोलिया, भूपेंद्र चौहान, दीपा पारवानी, नरेश सोलीवाल, कमल कृपलानी, विकास चौहान व हरकेश जगरवाल सहित कई ब्लॉक और मंडल पदाधिकारी शामिल थे।

Previous
Next

Related Posts