


भाजपा पार्षद पीयूष किराडू ने बुधवार को वार्ड नंबर 63 के वार्डवासियों और विकास समिति पदाधिकारियों के साथ मुरली बिहार और कैलाशपुरी लिंक सड़क का शुभारंभ किया।
वार्ड 63 के भाजपा पार्षद पीयूष किराडू ने बताया कि वार्ड में नई सड़कों का कार्य शुभारंभ बुधवार को वार्डवासियों के द्वारा किया है। इस दौरान विकास समिति पदाधिकारियों में , पूजा शर्मा, किशन जी,गोपेश,दोलतराम,राजू,रिंकू,राज कुमार, बच्चू, नारायण सिंह राठौड़ ,अजीत सिंह डॉ. हरिकांत, श्याम के अलावा वार्ड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं निवासी उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि इस क्रम में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर ,गजसिंहपुरा, वर्धमान नगर, में भी रोड मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। गोपालपुरा रोड पर भी डिवाइडर का कलर रंग रोगन का कार्य संपूर्ण कराया है।