Saturday, 29 August 2026

भरतपुर के नदबई हंतरा पुल पर भीषण हादसा: सड़क पर खड़ी एक बस में ट्रेलर घुसा, 11 की मौत, 1 दर्जन घायल


भरतपुर के नदबई हंतरा पुल पर भीषण हादसा: सड़क पर खड़ी एक बस में ट्रेलर घुसा, 11 की मौत, 1 दर्जन घायल

भरतपुर  जिले के नदबई के एनएच-21 पर स्थित हंतरापुल पर सड़क पर खड़ी एक बस में  ट्रेलर घुस गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत  और एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में मरने वालों में इसमें 6 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल है। भीषण हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भरतपुर में भर्ती रह गया है।

घायल यात्री भावनगर गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। यात्रियों से भरी बस भावनगर से जा रही थी मथुरा, वृंदावन दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इस घटना के बाद हंतरापुलपर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भरतपुर में हुए भीषण सड़क हादसे पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने  कहा कि मुझे श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

    Previous
    Next

    Related Posts