


भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का मंगलवार को टोंक जिले में निवाई से प्रवेश किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
राज्य के त्रिनेत्र श्री गणेश मंदिर रणथम्भोर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखा करके रवाना किया था।
टोंक जिले के निवाई व में श्रीरामलीला मैदान टोंक में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की जनसभा को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री,राज्य सभा सांसद व राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा की परिवर्तन यात्रा राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विदाई का संकेत है। उन्होंने कहा कि यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि गहलोत सरकार से प्रदेश की जनता साढ़े चार साल के कुशासन को खत्म किए जाने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठा है।
उन्होंने राजस्थान में पेपरलीक,महिला अत्याचार,किसानों से झूंठा कर्जा माफी सहित वायदा खिलाफी का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत सरकार अब अंतिम सांस गिने रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा गठबन्धन की मोदी सरकार ने देश को दुनिया मे आगे की पंक्ति में खड़ी किया है।
राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान पिछले साढ़े चार साल में विकास की दृष्टि से पिछड़ गया है।उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में भाजपा प्रचण्ड बहुमत से सत्ता में आएगी। अरुण सिंह ने परिवर्तन यात्रा के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ताओ व जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज परिवर्तन की हवा चल रही है इससे भाजपा की जीत होना तय है। इस आंधी में सिर्फ कांग्रेस की सीटें ही कम नही आएगी बल्कि ढूंढने से भी कांग्रेसी विधायक नही मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में करप्शन इतना बढ़ गया कि राजस्थान के इतिहास में ऐसा कभी नही हुआ। किसानों की हालत इतनी खराब है कि उनको कर्ज लेना पड़ रहा है ।उन्होंने बजट सत्र की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पिछले वर्ष का बजट पढ़ देते हैं, उनको यह ध्यान नहीं है कि यह बजट पिछले वर्ष का है तो आप समझ सकते हैं कि राजस्थान में कैसे सरकार चल रही होगी। देश में शायद अशोक गहलोत ही ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जिनको रोज विधायक गाली देते हैं। लेकिन उनको सिर्फ अपनी कुर्सी को बचाना है। उनको कुर्सी का मोह छोड़ नहीं रहा है। सिंह ने गहलोत सरकार को कोसते हुए कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था यह क्या ठीक करेंगे खुद ही तो गुंडो माफियाओं को संरक्षण दे रखा है। इनकी नियति ठीक नहीं है खुद ही अपराधी घटनाओं को झूंठ कहने में लग रहे हैं।
राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया का भी भाषण सुना होगा वह कह रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री नहीं रहना चाहता लेकिन मुख्यमंत्री का पद मुझे छोड़ नहीं रहा है। राजस्थान सरकार के मंत्री कहते हैं कि यह मर्दों का प्रदेश है। राजस्थान में बजरी माफिया की सरकार चल रही है। बजरी के पैसों से दस जनपथ चल रहा है। केंद्र में सभी भ्रष्टाचारों ने मिलकर इंडिया नाम रख लिया है, इन्होंने अपने समय में करोड़ो रुपयों के घोटाले किए थे। सारे भ्रष्टाचारी मिलकर नरेंद्र मोदी को ललकार रहे हैं, क्योंकि नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों के नाक से निकाल रहे है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का बेटा सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहा है,टोंक की जनता को इस सनातन द्रोहियों से बदला लेने की आवश्यकता है। हम कमल के फूल वाले है,हमको कमल का फूल वालो को सबको मिलकर विजय बनाना है।राजस्थान में न तो बिजली आ रही है, ना किसानों का कर्ज माफ हुआ है। यह सरकार सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है।
राष्ट्रीय मंत्री और सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि जिस प्रकार समर्थन परिवर्तन यात्रा को मिल रहा है उससे यह साबित हो रहा है कि इस प्रदेश की जनता ने आने वाले समय में परिवर्तन का मन बना लिया है।जनता ने परिवर्तन का संकल्प ले लिया है। राजस्थान की सरकार ने सिर्फ छलावे करने का काम किया है। राजस्थान में चले कुर्सी के किस्से का खामियाजा टोंक की जनता को झेलना पड़ा। इसका बदला लेने का समय आने वाला है।राजस्थान की जनता 2023 में और 2024 के चुनाव में भाजपा को बहुमत से चुनाव जिताने का मानस बना चुकी है। जो काम 2014 से नरेंद्र मोदी जी ने किए हैं वह ऐतिहासिक है। हम सबको यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान और केंद्र में सरकार बनाना है।
पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी ने कांग्रेस सरकार को कोसते हुए कहा कि पांच साल में कांग्रेसी विधायको को न तो अनुशासन न ही संस्कार का पाठ पढ़ाया गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विधायक ही धरने पर बैठता है वही कोई करप्शन के खिलाफ आवाज उठाए तो उसको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महंगाई कैम्पो व महिला स्मार्ट मोबाइल फोन के कैम्पो में महिलाओ को घण्टो तक बिठाए रखा फिर भी निराश ही लौटना पड़ा।लंपी रोग से कई गौ वंश मारी गई इतना ही नही गौ वंश का 12हजार करोड़ रुपए मिलता है यह पैसा कहां जाता है यह सरकार चलाने के काम आ रहा है।उन्होंने कहा कि लोकलुभावन की घोषणाएं करके सिर्फ चुनाव जीतना चाहती है यह सरकार पांच पाप कर रही है। टोंक के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजीत सिंह मेहता ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।
कार्यक्रम में यात्रा संयोजक डॉ.अरुण चतुर्वेदी,प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र गोठवाल,जिला प्रभारी मुकेश पारीक,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,विधायक कन्हैया लाल चौधरी,जिला संयोजक शंकर लाल ठाडा,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, गणेश माहुर,पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर,पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,चंद्रवीर सिंह चौहान, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, रामनिवास गुर्जर,कमलेश यादव,गणेश सेनी,लोकेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, अंजली गुप्ता,बेनी प्रसाद जैन आदि मंचासीन थे।