


जयपुर की पूर्व राजमाता पद्मिनी देवी को मंगलवार देर शाम जहार सर्किल स्थित इएचसीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे शाम को सिटी पैलेस में अपने निवास पर बाथरूम में गिर गई थी जिसके चलते उनके कंधे में चोट लगी है चोट लगने के बाद परिवार जन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन और जनरल मेडिसिन के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है ।
ईएचसीसी के सीनियर ऑर्थोपेडिक डॉ राजीव भार्गव ने बताया कि पूर्व राजमाता पद्मिनी देवी के पानी के ऊपर कंधे तक जाने वाली हड्डी के पास फैक्चर आया है। गुरुवार को सर्जरी की जाएगी बाकी तबीयत ठीक है।