Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस के विधायक भरत सिंह ने अपना विरोध प्रकट करने के लिए मुंडन कराया, सीएम को बाल भेंट करने का किया ऐलान


कांग्रेस के विधायक भरत सिंह ने अपना विरोध प्रकट करने के लिए मुंडन कराया, सीएम को बाल भेंट करने का किया ऐलान

कोटा के सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर हैं। अनेक बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं। इनका दावा है कि  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ईमान मर चुका है और इस उपलक्ष में इन्होंने मुंडन करवाया है। मुंडन के बाद उन्होंने बाल  सीएम गहलोत को ही भेंट करने की बात कही है। 

कांग्रेस विधायक भरत सिंह लगातार अपनी ही सरकार के मंत्रियों के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते रहे हैं लेकिन उनकी बात को कभी तवज्जो नहीं मिली। उनके पत्रों ने जरूर ध्यान खींचा है। आखिरकार वरिष्ठ विधायक भरत सिंह को  मुंडन तक कराना पड़ा है। सीएम गहलोत की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है ।

Previous
Next

Related Posts