Saturday, 29 August 2026

कोटा चंबल रिवर फ्रंट विवाद के चलते नहीं पहुंचे सीएम गहलोत, डॉ. जोशी, धारीवाल, मीणा,डॉ. कल्ला और मेघवाल सहित कई मंत्रियों ने किया लोकार्पण


कोटा चंबल रिवर फ्रंट विवाद के चलते नहीं पहुंचे सीएम गहलोत, डॉ. जोशी, धारीवाल, मीणा,डॉ. कल्ला और मेघवाल सहित कई मंत्रियों ने किया लोकार्पण

कोटा चंबल रिवरफ्रंट को लेकर हुए विवाद के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना कार्यक्रम एन वक्त पर रद्द कर दिया। वे 12 सितंबर को होने वाले उद्घाटन में नहीं पहुंचे। 

मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत,सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली,राहत मंत्री गोविंद राम, उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, श्रम राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई,कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा, मेघवाल सहित विभिन्न मंत्रियों और राजसीको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, केंद्रीय कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा, विधायकों की मौजूदगी में लोकार्पण किया गया। जबकि सीएम गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत कार्यक्रम में मौजूद रहे ।जबकि शांति धारीवाल ने लोकार्पण पट्टी का पर  सीएम गहलोत का नाम अंकित करा रखा था।इसके बाद 25 देशों से आए हुए राजदूतों ने इसका अवलोकन किया। शाम को 125 पंडित चंबल माता की प्रतिमा अनावरण करेंगे और फाउंडेशन से होगा। यहां पर गीता घाट पर 3 भाषा हिंदी अंग्रेजी और संस्कृत में 700 श्लोक उकेरे गए है।

कोटा यूआईटी द्वारा इस रिवरफ्रंट के साथ 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया जा रहा है अधिकारियों का दावा है कि चंबल माता की मूर्ति बनाई गई है उसके साथ गनमेटल के साथ सबसे  बड़ा पंडित जवाहरलाल नेहरू का फेस मार्क्स, सबसे बड़ी घंटी और 8 किलोमीटर तक आवाज सुनाई देगी। इसके अलावा सबसे ऊंची जोधपुरी पत्थर से बड़ी नंदी की प्रतिमा का निर्माण किया गया है। यह रिवरफ्रंट 5 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है यहां 22 घाट बनाए गए हैं इसके अलावा दुबई की तर्ज पर यहां फाउंटेन लगाए हैं जहां श्याम म्यूजिकल शो होगा इस पूरे रिवरफ्रंट में एक बार में करीब 15 हजार लोग घूमने आ सकते हैं।  इसके तीन entry-point बनाए गए हैं आम जनता के देखने के लिए ₹200 का प्रवेश शुल्क रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल सीएम गहलोत से इस विवादित रिवरफ्रंट का उद्घाटन नहीं करने का आग्रह किया था। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा की गई आपत्ति का हवाला देकर कुछ पेपर भी जारी किए थे। सीएम गहलोत ने इस विवाद से बचने के लिए ही अपने कार्यक्रम को  एन वक्त पर रद्द कर दिया। वे उद्घाटन के लिए नहीं पहुंचे। अब यह बताया जा रहा है कि वह दूसरे दिन पहुंचेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

    Previous
    Next

    Related Posts