Saturday, 29 August 2026

कोटा में बनाया चंबल रिवर फ्रंट नियमों के विरूद्ध,सीएम गहलोत से अपील नहीं करें उद्घाटन: प्रहलाद गुंजल


कोटा में बनाया चंबल रिवर फ्रंट नियमों के विरूद्ध,सीएम गहलोत  से अपील नहीं करें उद्घाटन: प्रहलाद गुंजल

कोटा में चंबल नदी के किनारे बनाया चंबल रिवर फ्रंट उद्घाटन के पहले आरोप-प्रत्यारोप लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा से पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने रिवर फ्रंट को भ्रष्टाचार की नींव है। गुंजल ने कहा कि डेढ हजार करोड रूपए की से जिस चंबल रिवर फ्रंट का निर्माण किया है उसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। नदी के किनारे इस तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने विकास पुरूष का तमका हासिल करने गैरकानूनी काम किया है। ये नदी 100 हैक्टर के अंदर गैर मुमकिन नदी है। जो कि घडियाल अभियारण के अदंर आती है। 

गुंजल ने कहा कि यूआईटी इसका शपथ पत्र पेश करे कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से निर्माण को रोक दिया और तोडने के आदेश दिए तो जिम्मेदारी कौन लेगा। गुंजल ने ये भी कहा है कि मंत्री ने कोटा के 50 साल के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। 

भाजपा के पूर्व विधायक गुंजल ने कहा किउद्घाटन के नाम पर 100 करोड़ रूपए खर्च करने की बात की जा रही है। यहां तक कि फिल्म स्टार रणबीर सिंह और दिपिका पादुकोण को बुलाया जा रहा है।

भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि  कोटा की बेटी जिसने कोटा का नाम रोशन किया जिसको ब्रांड एंबेसेटर बनाने की बात कही थी उसको प्रमोट नहीं करे ये कोटा के साथ इंसाफ है। ऐसे में गुंजल ने इस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपील की है कि वो इसका उद्घाटन न करे।


Previous
Next

Related Posts