


भारत में प्रीमियम कारों की अग्रणी निर्माता, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी नई ग्लोबल एसयूवी, होंडा एलीवेट को लॉन्च करने की घोषणा की है। टॉप वैरिएंट्स के लिए इस वाहन की इंट्रोडक्टरी कीमत 10 लाख 99 हजार 900 रुपए (एक्सशोरूम, जयपुर) से लेकर 15 लाख 99 हजार 900 रुपए (एक्सशोरूम, जयपुर) तक है।सोमवार से ही देश के सभी डीलर्स इन कारों की डिलिवरी शुरू कर देंगे।
होंडा एलीवेट को अर्बन फ्रीस्टाइलर के शानदार सिद्धांत के साथ विकसित किया गया हैं। यह कार सक्रिय जीवनशैली वाले वैश्विक मानसिकता के लोगों को काफी आकर्षित करेगी। इसे थाइलैंड में स्थित होंडा आरऐंडडी एशिया पैसिफिक सेंटर में विकसित किया गया है। एलीवेट युवा उपभोक्ताओं की जरूरत और इच्छा की कसौटी पर खरी उतरेगी, जो अपने लिए स्टेटस, सुविधा और सक्रिय गतिविधि वाली कार चाहते हैं। कार की लंबाई 4312 मि.मी., चौड़ाई 1790 मि.मी., ऊंचाई 1650 मि.मी. हैं। इसका व्हीलबेस 2650 मि.मी. है और इसकी ग्राउंड क्लियरेंस टॉप-क्लास की है। एलीवेट में स्टाइल और व्यावाहरिकता का संगम सहज रूप में देखने को मिलता है।
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के डायरेक्टर युचि मुराताने सोमवार को कार के लॉन्चिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए काफी उत्साहवर्द्धक है। उन्होंने कहा किहमने आज राजस्थान में मिड-साइज की एसयूवी होंडा एलीवेट को लॉन्च किया है। राजस्थान भारत में होंडा की कारों के लिये एक महत्वपूर्ण बाजार है। एलीवेट का विकास व्यापक शोध और ग्राहकों के मूल्यवान फीडबैक को साबित करता है। एलीवेट को बोल्ड और स्टाइलिश एसयूवी के रूप में स्थापित किया गया है। इस एसयूवी के केबिन में यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही इसमें सुरक्षा और असाधारण गतिशीलता को भी काफी महत्व दिया गया है।
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स केडायरेक्टर युचि मुराता ने कहा किहोंडा एलीवेट के साथ हमने भारत के सबसे जोशीले ऑटो सेग्मेंट्स में से एक में प्रवेश किया है। इस प्रॉडक्ट के प्रति जबर्दस्त उत्सुकता से यह पता चलता है कि हमारे उपभोक्ताओं को कंपनी के ऑफर्स पर काफी विश्वास हैं। होंडा एलीवेट में भारत में होंडा के बिजनेस का मुख्य स्तंभ बनने की क्षमता है। हमारे लगातार उभरते हुए उपभोक्ताओं के लिए यह कार असाधारण विशेषताएं ऑफर करती है।
उन्होंने कहा कि एलीवेट 1.5 लीटर आई-वीटेक डीओएचसी पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 89 किलोवॉट (121 पीएस) की शक्ति और 145 एनएम का टार्क उत्पन्न करती है। इसे सहज और आराम से ड्राइविंग के लिए 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड कॉन्टिन्यूसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (सीवीटी) के साथ जोड़ा गया है। यह क्रमश: 15.31 किमी प्रति लीटर* और 16.92 किमी प्रति लीटर* की औसत माइलेज देती है और ईंधन की बचत करती है। Elevate ई-20 मटीरियल (20% तक एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के अनुकूल है।
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स केडायरेक्टर युचि मुराता ने कहा कि सामान रखने के लिएइस श्रेणी में सबसे ज्यादा 458 लीटर का स्पेस दिया गया है। इसके इंटीरियर केबिन में काफी जगह है। इसमें 17.78 सेमी (7 इंच) का हाई डेफिनेशन फुल कलर टीएफटी मीटर कलस्टर है। इसके अलावा इसमें नया फ्लोटिंग टाइप 26.03 सेमी (10.25 इंच) का इन प्लेन स्विचिंग (आईपीएस), हाई डेफिनेशन (एचडी) रिजोल्यूशन, एलसीडी टच स्क्रीन डिस्प्ले ऑडियो और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर भी है। साथ ही, इसमें आरामदायक और लग्ज़री की झलक देती चमड़े की सीटें भी है। डैश बोर्ड पर सॉफ्ट टच पैड और डोर ट्रिम्स इसके प्रगतिशील और सुरक्षित केबिन को और ख़ास बनाती है।
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स केडायरेक्टर युचि मुराता ने कहा कि उपभोक्ताओं की अलग-अलग प्राथमिकताओं और पसंद को देखते एलीवेट सिंगल टोन और डूअल टोन में कई रंगों के प्रभावशाली विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इस रेंज में फीनिक्स ऑरेंज पर्ल (नया रंग), ओब्सीडियन ब्लू पर्ल, रेडिएंट रेड मैटेलिक, प्लेटिनम वाइट पर्ल, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, लूनर सिल्वर मैटेलिक और मेटियोरॉइड ग्रे मैटेलिक रंग उपलब्ध हैं। इससे यह कार सड़क पर बेहद शान से चलते हुए बेहद आकर्षक लगती है और बरबस हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है।
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स केडायरेक्टर युचि मुराता ने कहा कि होंडा एलीवेट ऐक्सेसरीज की विस्तृत श्रृंखला के साथ मिलती है। उपभोक्ता मसाजर के साथ वेंटिलेटेड सीट टॉप कवर, डीवीआर और टीपीएमएस जैसी बेहद उपयोगी ऐक्सेसरीज खरीद सकते है। यह ऐक्सेसरीज हमारे सभी डीलरों के पास एच-कनेक्ट से लिंक है। इसके अलावा गाड़ी को अपने पसंद और शख्सिय़त के अनुकूल बनने के लिए 2 आकर्षक पैकेज भी उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। इसमें एक सिग्नेचर पैकेज है। इसमें स्पॉयलर्स और क्रोम गार्निश से कार के बाहरी लुक को और शानदार बनाने का मौका उपभोक्ताओं को मिलता है। इसके अतिरिक्त इसमें एक आर्मर पैकेज भी है, जिससे कार की सुरक्षा बढ़ती है और रफ एंड टफ लुक आता है। एलीवेट के साथ 36 ऐक्सेसरीज ऑफर की जाएंगी।
ने कहा कि होंडा एलीवेट उपभोक्ताओं को पूरी तरह दिमागी सुकून प्रदान करेगी। इसमें 3 साल तक असीमित किलोमीटर की वॉरंटी उपभोक्ताओं को स्टैंडर्ड बेनिफिट के तौर पर दी जाएगी। इसके अलावा उपभोक्ता कार की खरीद की तारीख से 5 साल की बढ़ी हुई वॉरंटी, 10 साल की एनी टाइम वॉरंटी और रोड साइड असिस्टेंस का विकल्प चुन सकते हैं।