


पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की पोती और नागौर से सांसद रही ज्योति मिर्धा ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राजस्थान के प्रभारी सांसद अरुण सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी की मौजूद रहे।
जाटों की राजनीति में नाथूराम मिर्धा का वर्चस्व रहा है और वे नागौर से कई बार सांसद रहे हैं। ज्योति मिर्धा के भाजपा के आ जाने के बाद आप नागौर लोकसभा का चुनाव राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। अगर ज्योति मिर्धा को भाजपा लोकसभा का चुनाव लड़ आती है तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में हनुमान बेनीवाल की जीत आसान नहीं होगी।
भाजपा नेतृत्व ने हनुमान बेनीवाल का मुकाबला करने के लिए ही ज्योति मिर्धा को भाजपा में शामिल किया है।ज्योति मिर्धा के भाजपा में आने के बाद भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी को इस बार भी टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
ज्योति मिर्धा ने भाजपा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस में अब पहला जैसा माहौल नहीं है। वहां पर दम घुटने लगा है यही कारण है कि मैंने भाजपा में आने का निर्णय किया है। कांग्रेस की राजस्थान में सरकार है और यहां की स्थिति कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं ऐसे में हम आप जवाब देने के लिए भाजपा में आए हैं।