

भरतपुर में रविवार रात 1 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। कार में सवार लोगों के शव कार में ही चिपक गए, काफी प्रयास के बाद पुलिस शवों को निकाल सकी। सभी लोग धौलपुर जिले के बताए जा रहे हैं और एकादशी के मौके पर रविवार को सीकर इलाके में स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।
पुलिस को शुरुआती जांच जानकारी मिली कि नींद की झपकी के कारण यह हादसा हुआ हो, हांलाकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
देर रात भरतपुर जिले के रूपवास भरतपुर हाईवे पर यह हादसा हुआ। रूपवास थाना पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में इससे खान सूरजापुर कस्बे के नजदीक यह हादसा हुआ। बस और कार में आमने सामने टक्कर की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो कार में सवार छह लोगों की मौत हो चुकी थी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और कार में से शवों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड गई। देर रात एक बजे बाद की यह घटना बताई जा रही है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।