


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधीे रविवार को निवाई पहुंची तो भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने राज्य में बढ़ते महिला अपराधों व रविवार को ही निवाई में अज्ञात लोगो द्धारा एक महिला की हत्या के बाद शव को दतवास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुर्किया के यशोदानन्दनपुरा गांव में सड़क किनारे फेंकने के विरोध में शांति पूर्वक प्रदर्शन किया।
इतना ही नही महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने हाथो में महिला अपराधों को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर प्रियंका की सभा स्थल की तरफ जा रही थी उस समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया।जिसकी सूचना मिलते ही भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया भी निवाई पुलिस थाना पहुंच गए तथा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ से मिले बाद में प्रियंका गांधी के जाने के बाद महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ को छोड़ दिया।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीना जैन ,जिला महामंत्री अंजली गुप्ता के नेतृत्व में जिला मंत्री ममता शर्मा, जिला मंत्री ममता साहू, उनियारा शहर मंडल अध्यक्ष अनीता बढ़ाया, अंतिम बाला पारीक, चंद्रकांता, जिला आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, किसान मोर्चा महामंत्री अनिल टिक्कीवाल सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने निवाई बायपास पर प्रदर्शन किया।जिनको पुलिस ने प्रियंका गांधी की सभा स्थल जाते समय रोक दिया बाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर निवाई पुलिस थाना ले गई।बाद में पुलिस ने इनको रिहा कर दिया।