Saturday, 29 August 2026

दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा : चोरी की 20 मोटरसाइकिल जब्त कर बाल अपचारी सहित 2 को पकड़ा


दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा : चोरी की 20 मोटरसाइकिल जब्त कर बाल अपचारी सहित 2 को पकड़ा

उदयपुर जिले के प्रताप नगर थाना पुलिस की टीम में दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा कर नान्दवेल थाना डबोक जिला उदयपुर निवासी आरोपी अनिल डांगी पुत्र दल्ला को गिरफ्तार कर एक बलात्कारी को डिटेन किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की 20 मोटरसाइकिले बरामद की गई है।

एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि 07 सितम्बर को डबोक निवासी लोगर लाल भील ने थाना प्रताप नगर पर रिपोर्ट दी कि बिछडी इलाके से उसकी बाइक चोरी हो गई। शहर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एडिशनल एसपी अनन्त कुमार और सीओ शिप्रा राजावत के सुपरविजन में टीम गठित की गई।

एसएचओ हिमांशु सिंह मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से मामले में अभियुक्त अनिल डांगी तथा एक बाल अपचारी को बिछडी इलाके से चुराई गई मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों जीतू जाट तथा खीमा जोगी के साथ मिलकर राजसमन्द, भीलवाडा, चित्तौडगढ तथा उदयपुर शहर के अलग-अलग स्थानों से कुल 20 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है।

अभियुक्तों की निशादेही से सभी 20 मोटरसाइकिलें जब्त की गई है। अभियुक्त दो-दो की टीम बना कर दुपहिया वाहन चोरी कर ले आते। जिसे प्रतापनगर थाना क्षैत्र के सुनसान क्षैत्र में छुपा देते। अधिक बाईक इक्कट्ठी होने पर ग्राहकों को बेचने का प्लान था। लेकिन इनके एक साथी जीतू जाट मुम्बई की तरफ गया था।

उसके वापस आने पर उक्त सभी मिलकर चोरी की गई मोटरसाइकिलें बेचते, उससे पहले पुलिस द्वारा पकड लिये गये। अभियुक्तगणों से पूछताछ जारी है और इनसे और भी अन्य वारदातों के खुलासे होने की सम्भावना है।

Previous
Next

Related Posts