Saturday, 29 August 2026

प्रियंका का भाषण राजनीतिक झूठ से ओतप्रोत, वास्तविकता से परे, चुनाव में जनता देगी जवाब, कांग्रेस की खुलेगी पोल: सीपी जोशी


प्रियंका का भाषण राजनीतिक झूठ से ओतप्रोत, वास्तविकता से परे, चुनाव में जनता देगी जवाब, कांग्रेस की खुलेगी पोल:  सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निवाई में जनसभा में दिए भाषण पर पलटवार करते हुए कहा कि एक गरीब परिवार से निकला व्यक्ति प्रधानमंत्री बनकर देश को उंचाईयो पर ले जा रहा है यह कांग्रेस को नही पच रहा। 

उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस घबरा कर अर्नगल बयानबाजी कर रही है। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में जिन महंगाई, बेरोजगारी, उद्योगपति मित्रों को लाभ और सरकारी योजनाओं की बात की है, उन्हें शायद पता नहीं कि देश में सबसे अधिक बेरोजगारी, महंगाई राजस्थान में ही है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश के एक करोड उपभोक्ताओं के बिजली के बिल शून्य आने और किसानों की खुशहाली की बात कही क्योकि उन्हें पता नही है कि गांवों में बिजली आती ही नही तो फिर बिल कहां से आएगा। बिजली नही मिलने के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही है, भाजपा सरकार के समय दस हजार रूपये तक का बिजली का बिल माफ था जिसे गहलोत सरकार ने बंद किया, जो किसानों से वसूला वापस मिलना चाहिए। 

उन्होंने कहा किअगर प्रियंका गांधी किसानों के मध्य जाती तो उन्हें  सीएम गहलोत की सरकार की वास्तविकता नजर आती कि कैसे पिछले साढ़े चार वर्षों में किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर धोखा हुआ है, कितने ही किसानों ने आत्महत्या की है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री पर उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का झूठा आरोप लगा रही है, प्रियंका गांधी को यह नहीं पता कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के उद्देश्य को लेकर चलती है। यही कारण है कि आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 

उन्होंने कहा कि दुनिया के बडे बडे देश भारत में निवेश करना चाहते है। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और जी-20 के कार्यक्रम के अध्यक्षता करके इतिहास बन रहा है। उन्हें यह कार्यक्रम यदि करोड़ों रुपए के काफिले लगते हैं, तो उन्हें अपने देश नहीं सिर्फ स्वयं को सत्ता से सरोकार है। जी-20 का कार्यक्रम पूरा होने के बाद हुई बारिश से मंडप में पानी आने पर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। इसे लेकर वे आयोजन की आलोचना करती है लेकिन आश्चर्य की बात है कि इतने भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम, जिसने देश का मान और वैभव पूरे विश्व में बढ़ाया है उसकी प्रशंसा में एक बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई नहीं देती।

Previous
Next

Related Posts