


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
प्रियंका गांधी की जनसभा के चलते कोर कमेटी की बैठक को शनिवार को स्थगित कर दिया गया था। अब यह बैठक सोमवार को आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्थान की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी।