Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी किसान और गरीब के लिए नहीं अपने अमीर मित्रों के लिए करते हैं काम: प्रियंका गांधी


पीएम मोदी किसान और गरीब के लिए नहीं अपने अमीर मित्रों के लिए करते हैं काम: प्रियंका गांधी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि मैं धरतीपुत्र  हूं लेकिन  उनमें अहंकार आ गया है और वे आज करोड़ों के काफिले में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है पर केंद्र सरकार को गरीब, किसान और मजदूर  की कोई परवाह नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश का आम नागरिक सत्ता देने का काम करता है सत्ता में आते ही नेता भूल जाते हैं । 

उन्होंने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार आपको जो कुछ दे रही है वह ऐसा नहीं है आपका हक है। उन्होंने कहा कि अब राज्यों की सरकार को महंगाई से राहत देने के लिए कैंप लगाने पड़ रहे हैं।

रविवार को टोंक जिले की निवाई में सरकार द्वारा शुरू की गई 400 ग्रामीण इंदिरा रसोई की शुरुआत के मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में भारी नुकसान हुआ। राज्य की कांग्रेस सरकार ने काम करने का प्रयास किया वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के उद्योगपति मित्र अदानी ने कोई मदद नहीं की बल्कि सस्ते दामों पर  सेव खरीदने का काम किया। 

उन्होंने पीएम मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि देश के अधिकांश संपत्ति अपने उद्योगपति मित्रों को दे दी है और उन्हीं के हजारों करोड़ों के कर्जे माफ किए हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर चुनाव लड़ा जाता है उन्होंने कहा कि आने वाला विधानसभा और लोकसभा का चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं है बल्कि यह आपके भविष्य  का चुनाव है और अगर राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी तो यह कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी जाएगी ऐसे में आपको अपने हित के लिए वोट देकर कांग्रेस की सरकार को वापस लाना है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि गहलोत सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना देकर उसके भविष्य को सुरक्षित किया है ।लेकिन केंद्र सरकार इसका खुला विरोध करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र को भी पुरानी पेंशन योजना को लागू करना ही चाहिए।

प्रियंका गांधी ने जी-20 की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में बारिश हुई तो सभा स्थल के क्या हाल है सबको पता है। उन्होंने कहा कि जो देश के लोग नहीं कह पाए वह बारिश ने उजागर कर दिया उन्होंने कहा कि यह घमंड किसी का नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विदेश में ले जाकर अपने उद्योगपतियों के लिए डील करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति के अमीरों के लिए बनती है उन्हें गरीब और अमीर क्लास के लिए कुछ नहीं है।

 प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि भाजपा वाले आए तो पूछिए गा की राजस्थान में कितने युवाओं को रोजगार दिया गया,  ईआरसीपी की योजना को क्यों नहीं बनने दिया और उन्होंने कहा कि हम सबको सचेत रहकर के जवाब वोटों के जरिए देना है और फिर से कांग्रेस की सरकार लाकर अपनी कल्याणकारी योजनाओं को बरकरार रखना है। प्रियंका गांधी ने इस मौके पर महिलाओं को फ्री मोबाइल बांटे और स्कूटी देकर लाभान्वित किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और माहौल बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि हम ईडी, सीबीआई और आयकर की संस्थाओं से डरने वाले नहीं है जबकि केंद्र सरकार का जमकर दुरुपयोग कर रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि आज प्रियंका गांधी के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 400  इंदिरा रसोई शुरू की गई है और आगामी 25 सितंबर तक 300 और ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू की जाएगी।

प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सहयोग से हम पूरे देश में माहौल बदलेंगे और राजस्थान में भी माहौल बदलेगा और निश्चित तौर पर सरकार बनाएंगे।

सचिन पायलट ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हम सबको काम करना पड़ेगा। उन्होंने प्रियंका गांधी से आग्रह किया कि वे चुनाव से पहले बार-बार प्रदेश में आकर आम लोगों और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का काम करें।  

जनसभा को विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा ने भी संबोधन किया।

Previous
Next

Related Posts