


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की 10 सितंबर को निवाई में होने वाली जनसभा के लिए रविवार को जयपुर हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को हेलीकॉप्टर में लेकर निवाई के लिए रवाना हुए।
इससे पहले सीएम गहलोत को सवाई माधोपुर जाना था और वहां से प्रियंका गांधी को लेने का कार्यक्रम निर्धारित किया था। लेकिन एन वक्त पर कार्यक्रम बदल दिया गया अब प्रियंका गांधी कार से सीधे निवाई आएंगी। सीएम गहलोत सचिन पायलट को साथ नहीं ला रहे हैं । अब सचिन पायलट प्रियंका के साथ आएंगे या सीधे ही निवाई सभा स्थल पर पहुंचेंगे। निवाई में आयोजित जनसभा में प्रियंका गांधी दोपहर 12:00 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। लेकिन भीड़ अधिक नहीं छुपाने के कारण कुछ देरी से प्रियंका गांधी को स्तर पर लाने की बात कही जा रही है।