


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की 10 सितंबर को निवाई में होने वाली जनसभा के लिए रविवार को प्रातः 8:00 बजे आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर के नेतृत्व में अजमेर के कार्यकर्ता और नेता रवाना होने से पहले नारेबाजी करते रहे हैं। धर्मेंद्र राठौर ने दावा किया कि निवाई की जनसभा में इतिहासिक भीड़ होगी और कांग्रेस को इसका विधानसभा के चुनाव में फायदा मिलेगा।
अजमेर से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, पूर्व विधायक डॉ गोपाल बाहेती, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता निवाई के लिए रवाना हुए।