


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन और करप्शन के खिलाफ भाजपा की निकाली जाने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनसमर्थन मिल रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी और सीएम गहलोत की सरकार डरी हुई है।
भाजपा सांसद जौनपुरिया ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा चाहे गंगापुर सिटी हो या निवाई जहां भी जा रही है वहां अब कांग्रेस के बड़े नेता आ रहे है। शनिवार को टोंक में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस कितना भी कुछ कर ले जनता कांग्रेस की विदाई का मन बना चुकी है।
उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की निवाई मेंरविवार को होने वाली जनसभा को भी इसी रणनीति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा 12 सितम्बर को निवाई से टोंक जिले में प्रवेश करेगी जिस दिन निवाई और टोंक में बड़ी सभा होगी जिसको केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सम्बोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन में निवाई विधानसभा क्षेत्र के 212 गाँवों को हर घर को नल से जल देने के लिए 135 करोड रुपए की परियोजना को मंजूरी मिल गई है । जिसके टेंडर भी हो चुके है।
भाजपा सांसदजोना पुरिया ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की 40 फीसदी राशि की हिस्सेदारी के कारण राजस्थान को जल मिशन की राशि खर्च नहीं हो पा रही।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब निवाई क्षेत्र के 212 गांवों के लोगो को बीसलपुर का पानी हर घर को नल से जल योजना से स्वच्छ व मीठा पानी मिल सकेगा।
भाजपा सांसद जौनापुरिया के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान, नगर परिषद टोंक की पुर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन,बेनी प्रसाद जेन मौजूद थे।