


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा में दिए गए महिला विरोधी बयानों के बाद बर्खास्त किए गए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा इन दिनों चर्चा में है। उनके बेटे शिवम के 18 वे के मौके पर शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 9 सितंबर शनिवार को उदयपुरवाटी आने का कार्यक्रम है। इसके लिए उदयपुरवाटी से कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने विज्ञापन देकर लोगों को अपने बेटे के जन्मदिन के समारोह में भाग लेने की अपील की है। बेटे के जन्मदिन पर शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बुलाए जाने को लेकर अब कांग्रेस में चर्चा होने लगी है कि क्या राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना में जाने वाले हैं क्या! वहीं दूसरी ओर शिवसेना के राजस्थान प्रमुख चंद्रराज सिंघवी ने ट्वीट कर यह सबको चकित कर दिया है कि उन्हें जानकारी नहीं है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उदयपुरवाटी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा ने अपने पुत्र शिवम के जन्मदिन पर व्यक्तिगत रूप से बुलाया गया होगा और वह आप ही सकते हैं लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना में आ रहे हैं या नहीं इसका भी उन्हें स्पष्ट कोई जानकारी नहीं है। राजेंद्र गुढ़ा लाल डायरी को लेकर बेहद चर्चा में है। यह भी राजनीति में चर्चा हो रही है कि राजेंद्र गुड़ा ने अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए शिवसेना में जाने का फैसला कर सकते हैं। भाजपा राजस्थान में शिवसेना को कुछ सीटें दे सकती है ऐसे में राजेंद्र गुड़ा उसी पर शिवसेना के बुधवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन उसका फैसला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सयाने के बाद पता चल सकेगा। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर कांग्रेस नेतृत्व राजेंद्र गुढ़ा को कांग्रेस से निष्कासित भी कर सकता है। अगर राजेंद्र बुरा शायद मुझसे ऐलान करते हैं कि वे शिवसेना में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में उनकी विधायकी भी जा सकती है यही कारण है कि वह अपने बेटे को शिवसेना में विधिवत रूप से शामिल करा सकते हैं और उसके बाद जब कांग्रेस ने पार्टी से निकालने की घोषणा करेगी तो वह भी शिवसेना का दामन थाम लेंगे।