Saturday, 29 August 2026

29 वे राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट सब जूनियर टूर्नामेंट का समापन, बालिका वर्ग में जयपुर, बालक वर्ग में बीकानेर बना चैंपियन, अरोड़ा ने विजेता को दिए मेडल और ट्रॉफी


29 वे राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट सब जूनियर टूर्नामेंट का समापन, बालिका वर्ग में जयपुर, बालक वर्ग में बीकानेर बना चैंपियन, अरोड़ा ने विजेता को दिए मेडल और ट्रॉफी

29 वे सब जूनियर टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के दोनो वर्ग के फाइनल आज रेलवे ग्राउंड में खेले गए। बालिका वर्ग में करौली की बालिकाओं ने मेजबान जयपुर के खिलाफ पहले खेलते हुए 6 ओवर में 33 रन बनाए, जवाब में जयपुर ने 5 वे ओवर में 2 विकेट पर विजयी लक्ष्य प्राप्त किया। 

बालक वर्ग में सेमीफाइनल जयपुर ने चुरू को हराकर फाइनल में बीकानेर से फाइनल खेला। फाइनल में जयपुर ने पहले खेलते हुए 59 रन बनाए लेकिन बीकानेर ने शानदार खेल दिखाते हुए 1 गेंद शेष रहते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। 

पुरस्कार वितरण समारोह में राजस्थान टेनिस बाल चेयरमैन राजीव अरोड़ा, अध्यक्ष मुंशी खान, करौली एसोसिएशन अध्यक्ष ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवम ट्रॉफी प्रदान की। राजीव अरोड़ा ने सफल आयोजन के लिए मंजूर बैग को शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान में टेनिस बाल क्रिकेट के अच्छे भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।


Previous
Next

Related Posts