


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा नहीं सकी इन पांच सालों में जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सुकन्या,उज्ज्वला, जैसी योजनाओं से महिलाओं और हमारी बेटियों का निरंतर उत्थान के कार्य में लगी हुई है और आज कृष्ण जन्माष्टमी का पावन अवसर है। जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने पूतना राक्षसी का वध किया और गोकुल में शांति की स्थापना की इस प्रकार 2023 के विधानसभा चुनाव में यह परिवर्तन यात्रा भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से इस राक्षस रूपी कांग्रेस सरकार को सत्ता से उतार फेंकेगी।
आम सभा सभा स्थल से 3 किलोमीटर दूर सैकड़ो युवाओं ने बाइक रैली रथ के आगे चल कर सभा स्थल तक जाते हुए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए स्थानीय गोगुंदा विधायक प्रतापलाल भील व प्रधान पप्पू सिंह के माध्यम से आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष बूथ स्तरीय कार्यकर्ता व हजार से भी अधिक आसपास के ग्राम वासियों ने भाग लिया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नारे लगाए साथ ही संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएंगे और गहलोत की निकम्मी सरकार को विदा करेंगे।