Saturday, 29 August 2026

पर्यटन, कला और देवस्थान विभाग के हितधारकों के साथ उद्योग मंत्री शकुंतला रावतआरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौरने किया संवाद, राजस्थान मिशन-2030 के बारे में लोगों से जानी राय


पर्यटन, कला और देवस्थान विभाग के हितधारकों के साथ उद्योग मंत्री शकुंतला रावतआरटीडीसी अध्यक्ष  धर्मेंद्र राठौरने किया संवाद,  राजस्थान मिशन-2030 के बारे में लोगों से जानी राय

राजस्थान मिशन-2030 के अन्तर्गत पर्यटन, कला, संस्कृति, पुरातत्व विभाग एवं देवस्थान विभाग के हितधारकों के साथ  उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ के द्वारा हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम गुरूवार को जवाहर रंगमंच में किया।

उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने अजमेर में हुए पर्यटन के क्षेत्र में विकास कार्य की सराहना की और उन्हो ने आरटीडीसी अध्यक्ष धमैन्द्र राठौड को अपना छोटा भाई कहा और कहा कि भाई ने तो अजमेर में इतने विकास कार्य करवा दिये मुझे इनको अलवर से इनके मामा के घर से अजमेर  भेजकर गलती कर ली। यहाँ पर छोटे भाई राठौड ने पुष्कर तीर्थस्थल से लेकर कई विकास कार्य करवाये। 

उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि जब भी छोटे भाई ने याद किया मैं  बड़ी बहन अजमेर आ जाती हुं। मैं इनको मना नही किया मैं तो यहाँ तक कहती हुं भाई मेरे क्षेत्र में भी विकास करवाओ।

उद्योग मंत्री रावत ने कहा कि अजमेर आकर  देख रही हुँ कि कोई भी आमजन धमैन्द्र राठौड के पास आते चाहे सड़क या अन्य कार्य के लिए राठौड  उनको निराश नहीं करते हैं और तत्काल ही कार्य के लिए फोन करते है इसी कारण यह सबके लाडले है। 

उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने मजाक में डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी से भाषण के दौरान कहा कि मैं इतनी बार अजमेर आई लेकिन सिर्फ बाते ही सुनी डेयरी प्रोडेक्ट के बारे में लेकिन चौधरी सहाब ने कभी नहीं कहा कि छोटी बहन यह हमारे डेयरी के प्रोडेक्ट है कुछ चख कर देख लो।

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के हित में कई योजनाएँ दी है। जिससे प्रदेश की जनता अति उत्साहित है और सरकार वापस रिपीट होगी । 

वही डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कहा कि दरगाह से तारागढ़ तक रोपवे का निर्माण करवाया जाए। पूर्व विधायक  डॉ.राजकुमार जयपाल ने फायसागर झील को पयर्टन के क्षेत्र में विकसित करने का सुझाव रखा। होटल झ्डस्ट्रीज से जुडे उद्योगपति ने पयर्टको के लिए गाइड की व्यवस्था करवाने का राठौड से आग्रह किया।

मुख्य पर्यटन विभाग के उप निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान मिशन - 2030 के अन्तर्गत संभाग के पर्यटन क्षेत्र से सम्बन्धित होटल संचालकों, ट्यूर आपरेटर, पर्यटक गाइड, धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों, कला, संस्कृति और पुरातत्व विभाग से जुड़े प्रबुद्धजनों, विषय विशेषज्ञों, युवाओं आदि से परामर्श एवं सुझाव मांगे जा रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ.श्रीगोपाल बाहेती, राजकुमार जयपाल, महेन्द् सिंह गुर्जर,पार्षद नौरत गुर्जर, दौपदी कोली, ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद खान, सवेर्श पारीक, आरिफ खान , राजेश ओझा, हेमन्त, गणेश चौहान, भवानी सिंह, पुष्पेन्द्र ओझा, अशोक सुकरिया सहित कई काग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित पुलिस प्रशासन  अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

    Previous
    Next

    Related Posts