Saturday, 29 August 2026

विपक्ष की एकता से पीएम मोदी और एनडीए की सरकार के नेता घबराए और देश का नाम इंडिया की जगह भारत नाम करने में जुटे हैं: खरगे


 विपक्ष की एकता से पीएम मोदी और एनडीए की सरकार के नेता घबराए और देश का नाम इंडिया की जगह  भारत नाम करने में जुटे हैं: खरगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम भारत जोड़ो बोलते हैं, तो हमेशा वो ये कहते हैं कि भारत तोड़ो। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मिलकर एक मजबूत संगठन इंडिया बनाया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार अब घबरा गई है और वह देश का नाम इंडिया की जगह भारत कर रही है।

उन्होंने कहा कि संविधान में  इंडिया मतलब भारत है, ये दोनों शब्द है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को क्या एतराज। हम भारत जोड़ो पहले ही बोल रहे हैं। लेकिन आप कुछ ना कुछ नया लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने तो ये संदेश 4,500 किलोमीटर तक फैलाया, भारत जोड़ो, भारत जोड़ो और आप कुछ अगर लोगों को फायदा होता है, उसकी अगर हम कहीं बात करते हैं वो उसको या तो बदनाम करने की कोशिश करते हैं या तो लोगों को दिशाहीन करते हैं, भ्रमित करते हैं ।

बुधवार को गुलाबपुरा में 223 करोड़ की लागत से 5 लाख लीटर क्षमता का नया प्रोसेसिंग प्लांट के शुभारंभ के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि मुझे राजनीति में आए कम से कम 57 साल हो गए और मैं 52 साल से एमएलए, एमपी बनकर रहा हूं। मेरे 13 चुनाव में से एक चुनाव गया। वो परसों भाजपा ने कुछ बोला, छोड़िए, मैं मानता हूं। लेकिन कैसे गंदे काम आप करते हैं। कभी ईवीएम, कभी आरएसएस का उपयोग करते हैं, कभी धर्म का उपयोग करते हैं। कभी धर्म के नाम पर आप वोट बांटने की कोशिश करते हैं। कुछ नहीं मिला तो कहीं से कुछ लाते हैं और देश के लिए, देश को आजाद कराने वाले हम हैं और देश को बचाने वाले भी हम हैं और जान देने वाले भी हम हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने जो सुविधाएं दी है उसे आगे भी बरकरार रखने और अधिक सुविधाओं के लिए फिर से कांग्रेस को शासन में लाना है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं से आग्रह किया कि वह काम करें और कांग्रेस की सरकार को वापस लाने के लिए काम में जुड़ जाए। 

उन्होंने कहा कि राजस्‍थान गरीब कल्‍याण और सामाजिक न्‍याय का बेहतरीन मॉडल है। मैं बोल रहा हूं राजस्‍थान गरीब कल्‍याण और सामाजिक न्‍याय का बेहतरीन मॉडल है। कांग्रेस की सरकार ने लोगों , किसानों,मजदूरों और  युवकों की भलाई के लिए काम किया है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब ऐसे काम करने के बाद भी हमको डराने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे पास वो है, मेरे पास लाल डायरी है, पीली डायरी है, काली डायरी है, क्‍या-क्‍या ही बोलते हैं। अरे रख लो भाई तुम्‍हारी डायरियां तुम्‍हारे पास रख लो, अगर कुछ है तो दिखा दो। हम लड़ेंगे कोर्ट में, क्‍या है, या लोगों को भी सच बताएंगे, डराने की कोशिश मत करो। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसीलिए बोला है कि डरो मत, डर गए तो मर गए। आप अगर डर जाते हो तो मर गए। आप हिम्‍मत से एक होकर सभी लोग आज के नेतृत्‍व को एक होकर, कलेक्टिव लीडरशिप, ये किसी एक की नहीं, कांग्रेस में हमेशा ये रहता है कि सब मिलकर लड़ते हैं, लेकिन एक ही कैप्‍टन होता है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडके ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि गौवंश के लिए । एक अगर गौवंश की मौत होती है, उसको 40,000 रुपए देने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राईट टू हेल्‍थ  और मिनिमम गारण्‍टी एक्‍ट  दिया है। पिछले साल अलग कृषि बजट पेश किया गया था और वो चल रहा है और नरेगा के जैसे एक स्‍कीम शहरी लोगों के लिए लाई गई है, ये भी एक नई है, पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया गया है, ये भी है। ये तो लंबी लिस्‍ट है, मैं उतना सब नहीं पढ़ता, क्‍योंकि लिस्‍ट इतनी लंबी है, ये लोगों ने इतना काम करके रखा है, मैं बोलते-बोलते थक जाऊंगा और मोदी सरकार राजस्‍थान को कुछ नहीं दे रही। 

कांग्रेस अध्यक्ष खड़के ने कहा कि अभी सीएजी की रिपोर्ट आ गई। 7 घोटाले, सीएजी की रिपोर्ट तो हम नहीं लिखते। उन्हीं के लोग, उनके ऑफिसर, वो लोग रहते हैं। 7 घोटालों में 8 लाख, 9 लाख करोड़ का घोटाला उसमें है। क्यों आप एक्शन नहीं ले रहे हैं, क्यों उस रिपोर्ट के तहत एक्शन लेकर आप जेल में नहीं डाल रहे हैं? क्योंकि आप नहीं चाहते। टू-जी में क्या हुआ, कोल में क्या हुआ। आप देखो, वो तो हो गया। हमारे लिए बहुत बदनामी की आपने, लेकिन सीएजी रिपोर्ट तो आपकी है, आपके आने के बाद किया है। 7 घोटाले हैं, चाहे रोड के हों, पोर्ट के हों, और कहीं के हों, सब आपने घोटाले किए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडके ने कहा कि देश को बचाने का, सोनिया गांधी ने त्याग और अपना पूरा इसके लिए समर्पण किया। राहुल गांधी जी भी आज वो काम करते हुए हर जगह जा रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं। तो ये हमारा काम है, हमारा फर्ज है। तो अगर कोई पूछे ये हमारा काम है, हमने किया। तुमने क्या किया, ये आप उल्टा पूछ सकते हैं। लेकिन वो सभी झूठ बोलने में माहिर हैं। क्योंकि वो हमेशा बोलते हैं कि 100 झूठ बोलें तो वो सच हो जाता है। इसलिए हम तो हमेशा सच बोलने वाले, गरीबों का काम करने वाले, गरीबों को हिम्मत देने वाले, गरीबों को अगर किसी ने छेड़ा, तो उसकी रक्षा करने के लिए हम हमेशा तैयार हैं, हमारी सरकार तैयार है।



Previous
Next

Related Posts