Saturday, 29 August 2026

खड़गे का किशनगढ़ एयरपोर्ट पर गहलोत, रघावां, डोटासरा, राठौड और कांग्रेस के नेताओं ने किया स्वागत, किसान सम्मेलन के लिए हुए रवाना


खड़गे का किशनगढ़ एयरपोर्ट पर गहलोत, रघावां, डोटासरा, राठौड और कांग्रेस के नेताओं ने किया स्वागत, किसान सम्मेलन के लिए हुए रवाना

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का  गुलाबपुरा में बुधवार को आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करने से पहले वे विशेष विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रभारी सुखविन्दर सिंह रघावां, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, आरटीडीसी चैयरमैन धमैन्द्र राठौड, पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ, पार्षद नौरत गुर्जर सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकताओ ने खड़गे का स्वागत कर अगवानी की।


राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने से पहले आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड ने किशनगढ़ स्थित आर के मार्बल  सेंटर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविन्दर सिंह रधावां एवं पीसीसी चीफ डोटासरा का भव्य स्वागत किया जंहा आर.के मार्बल के चैयरमैन अशोक पाटनी, पार्षद नोरत गुर्जर, अजमेर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, हेमन्त, आरिफ खान, राजेश ओझा, सहित कई कांग्रेस पदाधिकारीयों उपस्थित रहे।


आरटीडीसी चैयरमैन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश को कांग्रेस की जरूरत है उन्होने कहा कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता है और कांग्रेस पार्टी मुझे चुनाव लड़ाएगी तो निश्चित रूप से विधानसभा का चुनाव लडूंगा। या फिर संगठन में कार्य कर पार्टी का प्रचार करूगा। हमारा उद्देश्य कांग्रेस की सरकार बनाना है।

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड ने कहा कि प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने सभी धर्मो के मन्दिर, चर्च, गुरुदारे, दरगाह और गरीबों के उत्थान के लिए कई काम किए।गुटबाजी के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि यह छोटी मोटी बाते है उनका निस्तारण करेगे।

वही किशनगढ़ एयरपोर्ट पर विशेष विमान के पहुंचने के बाद हेलिकाप्टर से गुलाबपुरा में किसान सम्मेलन के लिए रवाना हुए।


Previous
Next

Related Posts