

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गोगामेडी मंदिर के निर्माण के लिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ₹100 करोड़ खर्च किए थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फिर मौका दो तो 500 करोड़ का काम कराया जाएगा।
मंगलवार को हनुमानगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर गोगामेडी में भाजपा की चौथी परिवर्तन यात्रा को रवाना करने से पहले गडकरी ने कहा किप्रदेश में आज किसानों को पानी खेत पर नहीं मिल पा रहा है। वह इस बात से दुखी है कि उसे पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पानी पाकिस्तान जा रहा है इसे रोके जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब से जो समझौता कराया था वह पानी भी सीएम गहलोत ने नहीं ले पाने नहीं ले पाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब से जो समझौता कराया था वह पानी भी सीएम गहलोत ने नहीं ले पाने नहीं ले पाए हैं।
गडकरी ने कहा कि राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग का नेटवर्क 4 गुना बढ़ गया है। सड़के बच्ची है और हवाई जहाज उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग, बिजली और पानी की समस्या नहीं है वहां विकास तेज गति से हो रहा है। उन्होंने कहा कि 50 हजार करोड़ की लागत से 6300 किलोमीटर का काम पूरा हुआ है।
उन्होंने कहा कि 23-24 में 41 हजार करोड़ की लागत से 3 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। 440 करोड़ की लागत से 15 आरओबी का निर्माण हो रहा है। सेतु बंधन में 700 करोड़ की लागते से आरओबी बन रहे हैं। राजस्थान में सड़कों का कोई भी काम नहीं बचेगा।गडकरी ने कहा कि अब हमारा किसान केवल अन्नदाता नहीं होगा। हमारा किसाना ऊर्जादाता होगा। गन्ने के जूस और मक्के से एथॉनाल बन रहा है और पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथॉनाल बनने की शुरुआत हुई है। एथॉनाल से प्रदूषण नहीं होगा। इंडियन ऑयल ने पराली से एथॉनाल बनाने का प्लॉट शुरू किया है। किसानों के एथॉनाल पर गाड़ी चलेगी तो किसान संमृद्ध होंगे।
पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि एक तरफ़ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दुगनी कर रहे हैं और दूसरी ओर अशोक गहलोत किसानों को आत्महत्या पर मजबूर कर रहे हैं।यंहा अब तक 4 दर्जन से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके।
गहलोत ने चुनाव में वादा किया,किसानों की संपूर्ण क़र्ज़ माफ़ी का।हनुमानगढ़ ज़िले के किसान सुरजाराम ने कर्जमाफ़ी नहीं होने से आत्महत्या करली।इस सरकार ने 19 हज़ार किसानों की भूमि कुर्क की।अकाल से किसानों की फसलें चौपट।सरकार ने न गिरदावरी करवाई और किसानों को न आर्थिक सहायता दी।प्रदेश में वर्षा न होने से अकाल है तो सरकार में लूटकाल है।
उन्होंने कहा कि हमनें सिद्धमुख नहर प्रणाली सिस्टम में किसानों की चकबन्दी,किलाबन्दी एव मुरब्बाबन्दी का काम शुरू किया,इस सरकार ने रोक दिया।हमनें पानी की चोरी रोकी।टेल तक पानी पहुँचाया।अब वापस चोरी होने लगी और 1200 रुपये घंटे में हरियाणा में पानी बेचा जा रहा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- धर्म की रक्षा के लिए चौथा रथ रवाना हो गया है। कर्ज के कारण जिन किसानों ने सुसाइड किया उनकी जिम्मेदारी अशोक गहलोत सरकार है। सनातन को खत्म करने के लिए बाहर से अकबर भी आया और औरंगजेब भी आया, लेकिन मिटाने वाले खुद ही मिट गए। जिन्होंने हत्या की है उन्हें सजा दिलाई जाएगी। एक ओर मोदी जी के नेतृत्व में तिरंगा पूरी दुनिया में फहरा रहा है, रुस और यूक्रेन तिरंगा देखते ही बमबारी बंद कर देते हैं, और यहां तिरंगा यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। एक ओर हिन्दुओं के त्योहारों पर रोक लगाई जा रही है, दूसरी ओर ताजियों पर डीजे बजाया जा रहा है। ये राजस्थान है तालिबान नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा- ये लाल डायरी की सरकार है। सरकार का हिस्सा रहे मंत्री की लाल डायरी। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा-अगर तुम नहीं होते तो मेरी सरकार नहीं बचती। ये वहीं लाल डायरी है। जिसमें सरकार का भ्रष्टाचार छिपा है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा है। महिलाओं और युवाओं पर अत्याचार इस सरकार की देन है।