Saturday, 29 August 2026

किताबी ज्ञान को सीमित नही बल्कि व्यापक बनाना होगा ताकि युवाओं को नई दिशा मिल सकें: डॉ.सूरज सिंह नेगी


किताबी ज्ञान को सीमित नही बल्कि व्यापक बनाना होगा ताकि युवाओं को नई दिशा मिल सकें: डॉ.सूरज सिंह नेगी

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या को रोटरी क्लब बनास टोंक का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि रोटरी क्लब  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्मल कुणावत थे तथा अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ.  सूरज सिंह नेगी ने की। विशिष्ठ असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोहिताश्व कुमावत थे। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि  किताबो के ज्ञान को सीमित नही बल्कि व्यापक बनाना होगा ताकि युवाओं को नई दिशा मिल सकें। उन्होंने कहा कि आज का युवा सिर्फ  मोबाईल व गूगल को ही अपना गुरु मान लिया है। उन्होंने कहा कि समाज की युवा प्रतिभाओं को तराशने का जिम्मा रोटरी क्लब बनास टोंक को उठाना चाहिए ताकि युवा को आगे बढऩे का मौका मिले।

रोटरी क्लब  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्मल कुणावत ने कहा कि  अच्छे कार्य के लिए कोई खर्च करता है तो दुआओं के रूप में उन्हे दुगनी मिलती है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की तरफ बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को कचरा यदि कोई सडक़ या बाहर डाल देता है तो उनको बुरा लगता है। उन्होंने कहा कि रोटरी अच्छे दोस्त देता है। 

क्लब की तरफ  से अति. जिला कलक्टर व वरिष्ठ उपन्यासकार डॉ. सूरज सिंह नेगी, चार्टर्ड अकाउंटेंट  श्याम लाल जैन, प्रधानाचार्य श्रीमती कृष्णा चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय शायर डॉ. जिय़ा टोंकी, अंतरराष्ट्रीय गायक धनराज साहू को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड बनास विभूषण से, स्व. डॉ. जे सी गहलोत, स्व. उमराव मल बम, स्व. अमीर अहमद सुमन, स्व. मनीष तोषनीवाल को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड बनास परम रत्न एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. पं. पवन सागर, कोरियोग्राफर गोपाल नटराज ओवर जोय टीम, डीएसपी साइबर सेल राहुल जोशी को बनास अलंकरण’ देकर सम्मानित किया गया।  

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्मल कुणावत ने डॉ. प्रमोद शर्मा,  डॉ. हिमांशु मित्तल, सीए राकेश जैन, विकास वैष्णव, डॉ. राजीव गुर्जर को पिन लगाकर  नये सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब बनास टोंक के अध्यक्ष क्लब  बादल साहू, सचिव सुशांत टिक्कीवाल को शपथ दिलाई।कार्यक्रम में क्लब ट्रेनर एवं पूर्व असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील जैन, सूरज मल साहू, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष बंसल, रोटेरियन बृजमोहन गुप्ता, रमेश काला, मनोज तिवाड़ी, बाबूलाल शास्त्री, महेश जैन, राकेश कुर्मी, दिनेश कुमार बैरवा, राजेश कुमावत, अनिल माहेश्वरी, रमेश शर्मा, डॉ. प्रदीप गहलोत, निर्मल मल कुमावत, सूरजमल साहू, राकेश उपाध्याय, रोशन जैन, अरूणा, कोशल कुमावत एवं मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।


    Previous
    Next

    Related Posts