


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को अपनी धर्म पत्नी सहित श्री कल्याण महाराज के मंदिर डिग्गी पहुंचे। उन्होंने श्रीकल्याण महाराज के दर्शन करके पूजा अर्चना की तथा राष्ट्र की प्रगति एवं खुशहाली की कामना की।श्री धनखड़ एवं उनकी धर्म पत्नी डिग्गी मन्दिर पहुंचे वहां श्री कल्याण मन्दिर डिग्गी ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं उपखंड अधिकारी वर्षा शर्मा,ट्रस्ट के सदस्य गिरिराज शर्मा,दिनेश शर्मा,लक्ष्मण शर्मा एवं पुजारी विजयनारायण शर्मा ने माला एवं दुपट्टा पहना करके स्वागत किया साथ ही श्रीकल्याण महाराज का प्रसाद एवं आशीर्वादस्वरूप श्री कल्याण महाराज की तस्वीर भेंट की।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को जयपुर पहुंचे थे और मंगलवार की सुबह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से टोंक जिले की ही नही बल्कि प्रसिद्ध श्री कल्याण महाराज की नगरी डिग्गी में हेलीपेड़ पहुंचे जहां उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।हेलीपेड पर भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी,टोंक के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजीत सिंह मेहता,जिला प्रमुख सदोज बंसल, नगर पालिका मालपुरा की अध्यक्ष सोनिया सोनी ने स्वागत किया।ततपश्चात उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक हेलीपेड से कार से डिग्गी श्री कल्याण मन्दिर पहुंचे वहां श्री कल्याण महाराज के दर्श करके विधिवत पूजा अर्चना की।ततपश्चात डिग्गी हेलीपेड पहुंचे जहां से कोटा वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कोटा के लिए रवाना हो गए।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजीत सिंह मेहता ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने टोंक जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीकल्याण महाराज मन्दिर सहित श्री धन्नाभगत की तीर्थस्थली धुँवाकला की प्रशंसा की तथा आस्था व्यक्त की।भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से टोंक के धार्मिक स्थलों का कार्यक्रम दिए जाने का आग्रह किया ।
उराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से टोंक जिले सम्बंन्धी जानकारी ली साथ ही बातचीत की।इतना ही नही उपराष्ट्रपति ने श्रीकल्याण मन्दिर डिग्गी के बाहर खड़े ग्रामीणों से भी बातचीत की तथा उनके हालचाल पूछे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मंगलवार को डिग्गी कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से संभागीय आयुक्त अजमेर आर सी मीणा, पुलिस महानिदेशक अजमेर रेंज लता मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक टोंक राजर्षि राज, एडीएम टोंक सूरज सिंह नेगी, एडीएम मालपुरा अशोक कुमार त्यागी, एएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, डीएसपी सुशील मान समेत लगभग 800 पुलिस के जवान चप्पे- चप्पे पर तैनात थे। उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुबह 7 बजे से ही डिग्गी मोड़ से डिग्गी में वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया तथा डिग्गी मंदिर में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई तथा डिग्गी बाजार भी उपराष्ट्रपति के डिग्गी कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह बंद रहा।