Saturday, 29 August 2026

एमपी के गरोठ नारकोटिक्स अधिकारी नवरत्न जाट की बर्खास्तगी की मांग,15 से मेडिकल स्टोर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी


एमपी के गरोठ नारकोटिक्स अधिकारी नवरत्न जाट की बर्खास्तगी की मांग,15 से मेडिकल स्टोर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

मध्यप्रदेश स्टेट के गरोठ नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी नवरत्न जाट द्धारा टोंक में प्राइवेट व्यक्तियों की गैंग बना करके मेडिकल दुकानदारों को चौथ वसूली के लिए धमकाने व एक दुकानदार को उठा करके एक गेस्ट हाउस में ले जाकर मारपीट किए जाने के मामले से जिला केमिस्ट एसोसिएशन टोंक की तरफ से सोमवार को दो घण्टे की हड़ताल की गई। जिस दौरान मेडिकल दुकानों के मालिकों ने जिला कलक्ट्रेट एवं एसपी ऑफिस में प्रदर्शन किया।जिन्होंने एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी को ज्ञापन दिया जिसमें गरोठ के  नारकोटिक्स विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिख करके  नवरत्न जाट को बर्खास्त किए जाने व कड़ी कार्यवाई की मांग की है।

एसोसिएशन ने मांग की है कि किसी भी दुकानदार के खिलाफ कार्यवाई किए जाने से पूर्व  सूचना ड्रग डिपार्टमेंट एवं सम्बन्धित पुलिस थाने को दी जाए।उन्होंने बताया कि एनआरएक्स की दवाईयां मरीजो के लिए जीवन रक्षक है जो ड्रग डिपार्टमेंट के अधीन आती है।नारकोटिक्स विभाग की तरफ से इन दवाईयों के लिए दुकानदारों को  परेशान नही किया जाए यदि दुकानदारो को परेशान किया गया तो वह ये दवाईयां नही बेचेंगे।साथ ही मध्यप्रदेश  गरोठ के नारकोटिक्स अधिकारी नवरत्न जाट को 15 सितंबर तक बर्खाश्त नही किए जाने पर अनिश्चितकालीन मेडिकल स्टोर बन्द किये जाने की चेतावनी दी हैं।

ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष मोहन आहूजा,जिला सचिव विवेक विजयवर्गीय,सह सचिव गोविल गर्ग ,कपिल कुमावत,राजेश विजय सहित काफी मेडिकल दुकानदार मौजूद थे।


Previous
Next

Related Posts