Saturday, 29 August 2026

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन, प्रदेश में भाजपा की प्रचंड लहर: मुकेश पारीक


भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन, प्रदेश में भाजपा की प्रचंड लहर: मुकेश पारीक

भाजपा की टोंक जिले में परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों सम्बंधी बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना की अध्यक्षता में सोमवार को  पन्नाधाय कॉलेज में आयोजित हुई।

बैठक में भाजपा के जिला प्रभारी मुकेश पारीक ने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीडन, भ्रष्टाचार, दलित उत्पीडन, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी सहित तुष्टिकरण के खिलाफ प्रदेश में चार चरणों में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।टोंक जिले से गुजरने वाली पहले चरण की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आगाज 2 सितम्बर को त्रिनेत्र गणेश मंदिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किया जा चुका है। जिला व प्रदेश मे भाजपा की प्रचंड लहर है।विधानसभा व लोकसभा में भाजपा का परचम फहराने के लिये भाजपा का एक -एक कार्यकर्ता लगा हुआ है।यह यात्रा कांग्रेस सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा का जिले में सैकड़ों स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।इसके लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।उन्होंने कहा कि यात्रा में भाजपा के छोटे-बड़े समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी आम नागरिक भाग लेंगे।परिवर्तन यात्रा टोंक जिले में चारो विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी।उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से जनता कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है, जिसका नजारा लोगों को उस समय दिखाई देगा जब यह परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को टोंक विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।परिवर्तन संकल्प यात्रा 12 ,13 एवं 14 सितंबर तीन दिन टोंक जिले में रहेगी।इस दौरान जिले में चार बड़ी सभा निवाई,टोंक,उनियारा,टोडारायसिंह में होगी।

बैठक में मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, देवली-,उनियारा के पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, यात्रा जिला सहसंयोजक नरेश बंसल,विधानसभा प्रभारी पंकज वाल्मीकि,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,शिक्षक प्रकोष्ठ सह संयोजक नीलिमा आमेरा,जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन,नगर पालिका मालपुरा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष गालव,राजेन्द्र सैनी बबलू टैंकर,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता,सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, ,मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन,बीना छामुनिया,पूर्व प्रधान ममता जाट,शीला मीणा,शकुंतला वर्मा,अंजलि गुप्ता,रचना वर्माआदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts