


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने 16 सदस्यों की केंद्रीय चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। इस चुनाव समिति में राजस्थान के किसी भी नेता को शामिल नहीं किया गया है उमरा। वही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव को चुनाव समिति में सदस्य बनाया गया है।
चुनाव समिति में मलिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, उत्तम कुमार रेड्डी, टी एस सिंह देव, पीएल पुनिया, केसी वेणुगोपाल, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, केजे जॉर्ज, अमी याग्निक को शामिल किया है।