Saturday, 29 August 2026

एआईसीसी ने 7 सितंबर को पूरे देश में भारत जोड़ो पदयात्रा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाने के दिए निर्देश, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने किया परिपत्र जारी


एआईसीसी ने 7 सितंबर को पूरे देश में भारत जोड़ो पदयात्रा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाने के दिए निर्देश, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने किया परिपत्र जारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने कार्यक्रम को लेकर विस्तार से दिशा निर्देश जारी किए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चाहती है कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ कांग्रेस जन पूरे देश में बनाएं।

उन्होंने इसके लिए राज्य स्तर और जिला स्तर पर पदयात्रा निकालने के निर्देश प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दिए है। इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ सांसद, विधायक और पदाधिकारियों को जोड़ने के निर्देश भी दिए हैं।

केसी वेणुगोपाल ने इसके लिए एक परिपत्र भी जारी किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ जोर शोर से बनाने की तैयारी की है।  कांग्रेस पूरे देश में 7 सितंबर को शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक के बीच देशभर में पदयात्रा निकाली जाएगी। 

Previous
Next

Related Posts