


राजस्थान संगीत अकादमी के वर्ष 2023-24 के लिए कथक नृत्य की बाल कलाकार तनिष्का श्रीवास्तव को जोधपुर में रविवार को जयनारायण व्यास स्मृति भवन टाउन हॉल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य स्तरीय सम्मान देकर के सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि कत्थक डांस की बाल कलाकार तनिष्का 14 साल की भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम स्कूल की नौवीं की छात्रा है और उन्होंने जैपुर घराने की कथक गुरु डॉ. रीमा गोयल से नृत्य का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।