


राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चैयरमैन धमैन्द्र राठौड़ का सोमवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के काग्रेस कार्यकताओं से मुलाकात करेगे। राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा जारी उनके यात्रा कार्यक्रम में जयपुर से अजमेर आगमन पर वह सबसे पहले सुरसुरा स्थिति तेजाजी धाम उसके बाद पुष्कर स्थिति ब्रहा मन्दिर के दर्शन कर अजमेर में दरगाह शरीफ में जियारत करने के बाद शाम 4 बजे अम्बे माता मन्दिर के दर्शन हेतु जायेगे इस दौरान उनका जगह जगह स्वागत किया जायेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में अजमेर उत्तर विधानसभा सीट के उम्मीदवार के लिए अजमेर उत्तर ब्लाक के काग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड का एआईसीसी पर्यवेक्षक राजेन्द्र सिंह परमार को आवेदन फार्म जमा करवाया था। आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड के एक माह पहले पैर में फैक्चर होने के बाद उनके जयपुर स्थिति निजी आवास पर स्वास्थय लाभ ले रहे थे जहाँ प्रदेशभर से उनके शुभचिंतक उनसे आकर उनकी कुशल प्रेम और जल्द स्वस्थ होने की दुआ प्रार्थना कर रहे थे। राठौड के स्वस्थ्य होने के बाद उनका सबसे पहला यात्रा कार्यक्रम जारी किया गया है जहाँ वह अजमेर के काग्रेस कार्यकताओं और आमजन से मुलाकात करेगे।