Saturday, 29 August 2026

राजस्थान विधानसभा चुनाव के कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री ने लोकसभा पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर जाने राजनीतिक हालात


राजस्थान विधानसभा चुनाव के कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री ने लोकसभा पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर जाने राजनीतिक हालात

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त लोकसभा क्षेत्रवार पर्यवेक्षकों की बैठक 3 सितंबर रविवार को प्रात: 10 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम जयपुर पर  वरिष्ठ पर्यवेक्षक  मधुसूदन मिस्त्री द्वारा ली गई। बैठक में पर्यवेक्षक शशिकांत सैंथिल, एआईसीसी द्वारा नियुक्त कोर्डिनेटर    रंजीता रंजन,    किरण चौधरी, डॉ. हरकसिंह रावत, शमशेर सिंह ढिल्लो, एससी/एसटी/ओबीसी/ माईनोरिटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक  के. राजू तथा मधुसूदन मिस्त्री की सहायता नियुक्त बीपी सिंह,  राजेन्द्र सिंह कुम्पावत सहित 25 लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त पर्यवेक्षक शामिल हुये।

बैठक में वरिष्ठ पर्यवेक्षक  मधुसूदन मिस्त्री द्वारा लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों से प्रभार क्षेत्र में ब्लॉक स्तर तक चुनाव हेतु संगठनात्मक तैयारियों का फीडबैक लिया गया एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिएव्यापक रणनीति पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों  के निर्देश प्रदान किए निर्देश। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कोर्डिनेटर्स को लोकसभा क्षेत्रवार कार्य विभाजित कर समन्वय की जिम्मेदारी प्रदान की गई।

दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एससी/एसटी/ओबीसी/ माईनोरिटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के. राजू  ने लीडरशिप डवलपमेंट मिशन के विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त कोर्डिनेटर्स की बैठक ली। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री,    रंजीता रंजन,    किरण चौधरी, डॉ. हरकसिंह रावत, शमशेर सिंह ढिल्लो, बीपी सिंह, राजेन्द्र सिंह कुम्पावत सहित विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त एलडीएम कॉर्डिनेटर्स शामिल हुए।



Previous
Next

Related Posts