


किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में 10 दिनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर शुरू की गई एम एस पी अधिकार यात्रा शनिवार को टोंक पहुंची।यहां किसान महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान की अगुवाई में महिलाओं पुरूषों के साथ यात्रा का स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान ने यात्रा के साथ मुख्य बाज़ार होते हुए घंटाघर तक पैदल मार्च किया।
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि राजस्थान एवं देश के किसानों ने उसी दल को मत एवं समर्थन देने का निश्चय किया है, जो 31 अगस्त तक एमएसपी पर कानून लाकर किसानों को आश्वस्त करेगा ।उन्होंने कहा कि किसानों ने जाति ,धर्म, दल, संप्रदाय के आधार पर मतदान नहीं करके किसान के रूप में "पानी एवं दाम" के आधार पर मतदान करने का संकल्प लिया है। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान ने कहा हैं की किसानों की एमएसपी की यह अधिकार यात्रा जो किसानों में एक नई क्रांति लेकर आई हैं ।किसानों की मांगे खेत को पानी फसल को दाम पूरा मोल घर में तोल सरकारों को किसानों की मांगो को माननी पड़ेगी। यात्रा में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, जगदीश नारायण, बत्ती लाल बैरवा, ख़ुर्शीद खान, सलीम खांन, मिश्रीलाल गुर्जर, ज्ञानचंद मीना, किसान नेता रतन खोखर,महेश जाखड़, विरेन्द्र क्रान्तिकारी, दामोदर गर्ग, रतनलाल, प्रहलाद जाट, नंदलाल मीणा ,बजरंग लाल जाजुंदा, रामेश्वर बुरड़क, गोपीलाल जाट, सीताराम मीना, लक्ष्मीनारायण मीणा, रामस्वरूप निठारवाल भंवरप्रेमी परास्या , पिंटु आदि शामिल थे।