Saturday, 29 August 2026

गर्भवती आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पति और सहयोगियों ने गांव में घुमाया, वीडियो वायरल, 11 गिरफ्तार, सीएम गहलोत ने परिवार से मिलकर 10 लाख मुआवजा और नौकरी की घोषणा


गर्भवती आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पति और सहयोगियों ने गांव में घुमाया, वीडियो वायरल, 11 गिरफ्तार, सीएम गहलोत ने परिवार से मिलकर 10 लाख मुआवजा और नौकरी की घोषणा
सीएम गहलोत ने परिवार से मिलकर 10 लाख मुआवजा और नौकरी की घोषणा

प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड के गांव पहाड़ा में  5 महीने की गर्भवती आदिवासी महिला के पति द्वारा रक्षाबंधन  गुरुवार के दिन निर्वस्त्र कर अपने साथियों के साथ पूरे गांव में घुमाने की घटना सामने आई है। पुलिस और जिला प्रशासन इस खबर से बेखबर था जब इसका वीडियो 2 दिन बाद वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आया।

पूरे देश में इस घटना की चर्चा होने के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को इस गांव में पहुंचे। इससे पहले उन्होंने जयपुर से एडीजी दिनेश एमएन को भेजकर सारी घटना को नियंत्रित करने का प्रयास किया।  पति सहित 11 अपराधियों को हिरासत में लिया गया है पुलिस ने संदेश देने के साथ उनकी टांगे भी तोडी है। 

सीएम गहलोत ने कहा कि महिला को सरकार  ₹10 लाख का मुआवजा और परिवार में एक जने को नौकरी के साथ ही मामले में फास्टट्रैक कोर्ट बनाकर अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सीएम गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह कहा कि  जिला प्रशासन और पुलिस ने तत्परता से तत्परता से कार्रवाई की है। लेकिन उन्होंने वहां के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। 




सीएम गहलोत ने पारिवारिक मामला बताकर इस मामले को हल्का करने का प्रयास किया है।  पीड़ित गर्भवती महिला को पुलिस सुरक्षा में गेस्ट हाउस में रखा गया है।

घटना प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड के गांव पहाड़ा की है। यह घटना रक्षाबंधन गुरुवार को घटित हुई थी । बताया जाता है कि गर्भवती महिला मौजूदा पति को छोड़कर दूसरे पति के पास रहने चली गई थी। झगड़ा नहीं चुकाए जाने के मामले को लेकर पति ने अपने सहयोगियों को साथ लेकर उस महिला को लेने वह गांव गया और उसे लेकर अपने गांव में आया। इसके बाद इस गर्भवती महिला को निर्वस्त्र किया गया और पूरे गांव में घुमा कर यह जताने का प्रयास किया कि मैंने अपना बदला ले लिया है। इस तरह की दर्दनाक घटना का जब  वीडियो वायरल हुआ तो निश्चित तौर पर पूरे देश में राजस्थान का नाम  शर्मसार हुआ। 

पूरे घटना से राजनीतिक पार्टियां भी सक्रिय हो गई। भाजपा ने राजसमंद की सांसद दिया कुमारी की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी। इसके अलावा राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष रियाना रियाज अब तक वहां नहीं पहुंच पाई। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने सवाई माधोपुर से अपनी परिवर्तन यात्रा शुरू की जहां कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे। लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं गए। 3 अक्टूबर को बेणेश्वर धाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले हैं। राजनीतिक तौर पर मामला गरमाया हुआ है और हर कोई अब इसमें राजनीति हो रही है। पीड़ित परिवार का क्या होगा अभी कुछ पता नहीं।

Previous
Next

Related Posts