


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व अलवर सांसद बाबा बालकनाथ ने डिग्गी में बाबा सियाराम दास जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया।उन्होंने कहा कि डिग्गी की घटना को लेकर संत समाज मे रोष है।सियाराम दास जी महाराज के हत्यारो को सरकार पकड़ने का काम करें।राजस्थान में हिन्दू साधु संतों को निशाना बनाया जा रहा है।
बालकनाथ ने कहा कि साधु-संतों की हत्या का ये पाप कांग्रेस सरकार के सिर पर है। यह सरकार तुष्टिकरण की नीति पर कम कर रही है।उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगो के खिलाफ सबको खड़ा होना पड़ेगा।जो संत भगवान में लीन रहते थे उनकी हत्या हो जाती है ।यह घटना उदयपुर के कन्हैयालाल की हत्या की याद दिलाती है।
बालकनाथ ने कहा कि इससे बुरी स्थिति आज राजस्थान में क्या होगी?जिस प्रकार की घटनाएं राजस्थान में पिछले साढे चार साल में घटित हो रही है यह हमारे आने वाले भविष्य पर खतरा है, हमारे आने वाले इतिहास पर खतरा है।राजस्थान में यह सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश हो रही है। सनातन धर्म अजर अमर है इसको कोई खत्म नहीं कर सकता। यह लोगों का वहम है कि सनातन खत्म हो जाएगा।मालपुरा में धार्मिक यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का काम सरकार कर रही है। हमारी कावड़ यात्रा जो मालपुरा से गुजरती है उसे भी साढ़े तीन साल से प्रबंधित कर रखा है। यह सत्ता में बैठे लोग किस प्रकार के लोकतंत्र की बात करते हैं। यह तुष्टीकरण की राजनीति नहीं है तो क्या है।
आजाद भारत में हम अपने धार्मिक पर्व नहीं मना सकते। त्योहारों का समय आता है तो उस समय धारा 144 लगा दी जाती है। तुष्टिकरण की राजनीति राजस्थान की सरकार नहीं कर रही है तो कौन कर रहा है?करौली में धार्मिक यात्रा पर पथराव होता है। जम्मू कश्मीर में भी पहले पत्थर बाजी होती थी लेकिन वहां आज लोकतंत्र का राज है।ऐसी घटनाएं राजस्थान को लज्जित करने वाली बात हैं। इनके राज में पूरा संत समाज दुखी है।हम संतो के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हम सबको राजस्थान में इनसे मुक्ति दिलानी होगी। यह हिम्मत तभी होती है जब सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण होता है। राजस्थान में गैंगवार इनके संरक्षण से हो रहा है। आज राजस्थान की स्थिति गंभीर है।
बालकनाथ ने कहा कि यह राजस्थान महाराणा प्रताप की भूमि है पृथ्वीराज चौहान की भूमि है, यह भक्ति की मीराबाई की भूमि है। ऐसी सुंदर भूमि को संभालने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हम सबको धर्म की स्थापना करनी होगी। वर्तमान स्थिति को हमें बदलने की आवश्यकता है।आज राजस्थान में ऐसी स्थिति सत्ता में बेठे लोगों के कारण हो रही है।राजस्थान में हिंदू त्योहारो पर लाइट काट दी जाती है। राजस्थान में हिंदुओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।राजस्थान की सरकार से पूछना चाहता हूँ कि आप धार्मिक यात्रा, कावड़ यात्रा को सुरक्षा नहीं दे सकते तो यह कहां का न्याय हुआ?यह सरकार तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रही है इस राजनीति को राजस्थान की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। राजस्थान में कांग्रेस के लोग नहीं चाहते हैं कि राजस्थान में शांति की स्थापना हो क्योंकि उनको मालूम हैं अगर राजस्थान में शांति स्थापित हो गई तो कांग्रेस को वोट कौन देगा। अंग्रेजों की रीति नीति पर कांग्रेस के लोग चल रहे हैं।
बालकनाथ ने कहा कि आने वाला समय हमारा है। हमारा वादा है इस पवित्र भूमि से कि हम दोषियों को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे। राजस्थान की जनता सरकार को सत्ता से बेदखल करने वाली है। राजस्थान में भाजपा की सरकार आने के बाद हमारी कावड़ यात्रा को भव्यता से मालपुरा से निकालेंगे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गालव,मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी,त्रिलोक जैन,इंद्रपाल चौधरी,रूपचन्द आकोदिया,कमलेश यादव, अंकित बगड़ी, गणेश सैनी, रोबिन, शैलेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।