


एक देश एक चुनाव पर केंद्र सरकार ने गुरुवार देर रात पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी कानूनी मसलों पर अध्ययन करेगी और देश के आम आम नागरिकों से इस पर राय लेगी।
संसद का विशेष सत्र अट्ठारह सितंबर से शुरू हो रहा है।केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संभव है कि एक देश एक चुनाव पर सरकार बिल भी ला सकती है।