


जयपुर और अलवर जिले में करीब एक दर्जन जल जीवन मिशन से जुड़े लोगों और ठेकेदारों के यहां शुक्रवार को ईडी ने छापेमारी की है। जयपुर में वैशाली नगर और बनी पार्क ठिकानों पर छापेमारी करने की सूचना है।
शुक्रवार सुबह दिल्ली से ईडी के अधिकारियों की टीम जयपुर और अलवर पहुंची और ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू हो गई है और देर शाम तक चलने की संभावना है। ईडी ने जयपुर में प्रॉपर्टी डीलर कविया के यहां छापेमारी की गई है। ईडी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है शाम को तथ्यों के आधार पर ही वह कुछ जानकारी देगी। इस छापेमारी की खबर से जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।