


कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी ग्रुप ने देश का एक अरब डॉलर बाहर भेजा गया, इसकी जांच संयुक्त संसदीय कमेटी द्वारा की जानी चाहिए ।
गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी ग्रुप को लेकर आई ओसीसीआरपी की रिपोर्ट से यह साफ जाहिर होता है। उन्होंने कहा कि देश का एक अरब डॉलर बाहर भेजा गया। जो पैसा बाहर भेजा जा रहा है, वो पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी व्यक्ति का है। राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेशी फर्म ओसीसीआरपी ने दावा किया है कि अडाणी ग्रुप के निवेशकों ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयरों को खरीदकर बाजार में लाखों डॉलर का निवेश किया। इस रिपोर्ट के आने के बाद अडाणी के 9 शेयरों में गिरावट आई है।
उन्होंने कहा कि ओसीसी आर्मी ने दावा किया है कि ढाणी परिवार के साथ निवेशक नासिर अली शबान अहली और चेंग चुंग-लिंग के लंबे समय से व्यापारिक रिश्ते हैं। गौतम अडाणी के बड़े भाई विनोद अडाणी के ग्रुप की कंपनियों और फर्मों में ये डायरेक्टर और शेयर होल्डर के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसमें आरोप लगाया गया है कि डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि उनके निवेश का काम संभालने वाली कंपनी ने विनोद अडाणी की कंपनी को उनके निवेश में सलाह देने के लिए भुगतान किया था।