Saturday, 29 August 2026

भाजपा की परिवर्तन यात्रा से पहले पूर्व सीएम राजे की 1 सितंबर को चारभुजा, नाथद्वारा और त्रिपुरा सुंदरी की धार्मिक यात्रा शक्ति प्रदर्शन तो नहीं !


भाजपा की परिवर्तन यात्रा से पहले पूर्व सीएम राजे की 1 सितंबर को चारभुजा, नाथद्वारा और त्रिपुरा सुंदरी की धार्मिक यात्रा शक्ति प्रदर्शन तो नहीं !

भाजपा की 2 सितंबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा से पहले भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी एक दिवसीय धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम गुरुवार को जारी किया है।

पूर्व सीएम राजे  के ओएसडी फूल सिंह पाल धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम जारी किया है। इसमें उन्होंने सुबह शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से रवाना होकर राजसमंद जिले में स्थित चारभुजा मंदिर पहुंचेंगे । जहां पूजा अर्चना कर वह हेलीकॉप्टर से ही नाथद्वारा मंदिर आएंगी नाथद्वारा में दर्शन करने के बाद वह बांसवाड़ा जिले में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगी। वहां पूजा-अर्चना कर वह वापस जयपुर लौट आएंगी।

2 सितंबर को  सवाई माधोपुर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा त्रिनेत्र गणेश जी जाएंगी या नहीं इसका कोई कार्यक्रम नहीं आया है। पूर्व सीएम राजे की एकदिवसीय धार्मिक यात्रा से भाजपा की राजनीति में इतनी चर्चा शुरू हो गई है। यह यात्रा क्या शक्ति प्रदर्शन का रूप है। अब यात्रा पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि उनके साथ इतनी भीड़ जुट पाती है। 

फिलहाल प्रदेश की राजनीति में फिर चर्चा शुरू हो गई है कि पूर्व सीएम राजे नाराज है और केंद्रीय नेतृत्व ने कोई अहमियत नहीं दे रहा है। यही कारण है कि उन्हें धार्मिक यात्रा अपने स्तर पर ही निकाल कर यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है कि आप लोग उनके साथ हैं।

Previous
Next

Related Posts